Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मध्य प्रदेश में 50 वर्षीय अविवाहित महिलाओं को पेंशन : शिवराज सिंह चौहान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 08 Mar 2018

Last updated on: Mar 08, 2018, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री महिला कोष स्थापित किए जाने के साथ 50 वर्ष की आयु पार कर चुकी अविवाहित महिलाओं को पेंशन देने की घोषणा की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यहां आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे। चौहान ने कहा, "महिलाओं का सिर्फ एक दिन क्यों हो, हर दिन महिलाओं के सम्मान का क्यों न हो। भारत में तो अनादिकाल से ही महिलाओं को देवी माना गया है। हमारे देश में तो देवताओं तक ने संकट के समय शक्ति की शरण ली है।"चौहान ने कहा, "राज्य में महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण की योजनाएं संचालित हैं। राज्य में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री महिला कोष की स्थापना की जाएगी। इस कोष की राशि से महिलाओं की मदद की जाएगी। इसके अलावा 50 वर्ष की आयु पार कर चुकी अविवाहित महिलाओं को पेंशन देने का प्रावधान किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस, राज्य मंत्री ललिता यादव, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मोघे, महिला आयेाग की अध्यक्ष लता वानखेड़े, महिला बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव जे एन कंसोटिया भी मौजूद थे। 

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD