Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चौकसी ने सीबीआई से कहा, मेरा भारत लौटना 'असंभव'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Mar 2018

Last updated on: Mar 08, 2018, 00:00 IST

करोड़ों रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी गीतांजलि समूह के प्रमोटर मेहुल चौकसी ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों और पासपोर्ट रद्द होने की वजह से उनका भारत लौटना 'असंभव' है। कथित धोखाधड़ी की जांच कर रही सीबीआई को 7 मार्च को लिखे एक पत्र में चौकसी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच प्रक्रिया की आलोचना की और उनके और उनके परिवार के खिलाफ कानून के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया।चौकसी को सीबीआई के समक्ष 7 मार्च को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था।उन्होंने कहा कि वह अपने व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर हैं और उनकी यात्रा जांच एजेंसी द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले ही शुरू हो गई थी।चौकसी ने अपने सात पन्नों के पत्र में कहा, "भारत लौटना मेरे लिए असंभव है। मैं बताना चाहता हूं कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय मुंबई ने मुझे कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है कि मेरा पासपोर्ट क्यों रद्द किया गया है और मैं भारत की सुरक्षा के लिए कैसे खतरा हूं।"उन्होंने कहा, "मैं अपने स्वास्थ्य और अच्छे होने को लेकर चिंतित हूं क्योंकि मुझे डर है कि भारत में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मेरे पसंद के अस्पताल में इलाज कराने नहीं दिया जाएगा।"

चौकसी ने कहा, "मुझे वहां अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी और केवल सरकारी अस्पताल में इलाज कराने दिया जाएगा। जेल में बंद किसी अपराध के आरोपी को उसकी पसंद का डॉक्टर नहीं मिलता।"भगोड़े व्यापारी ने कहा, "मेरी मौजूदा स्वास्थ्य हालत मुझे अगले चार से छह माह के लिए यातायात की इजाजत नहीं देती।"चौकसी ने कहा, "मेरी संपत्तियों और बैंक खातों को जब्त करने और भारत में उनके सभी कार्यालयों को बंद करने से उनके व्यापार पर बुरा असर पड़ा है।"चौकसी ने कहा, "जांच एजेंसियों ने कानून की प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल किया है। यह न्याय के पक्ष में है कि मुझे मुक्त और साफ-सुथरे मुकदमे का सामना करने का अवसर दिया जाए। जांच एजेंसियां हालांकि पहले से ही तय सोच के साथ काम कर रही है जिससे कानून की प्रक्रिया बर्बाद हो रही है।"उन्होंने कहा कि मीडिया और जांच एजेंसियों ने मुझे उत्पीड़ित करने के लिए मेरे परिजनों को इस मामले में घसीटा।चौकसी ने कहा, "मीडिया खुद ही उनके खिलाफ ट्रायल चलाने लगी और मामले को असंगत तरीके से उछाला और मेरे खिलाफ बढ़ा-चढ़ाकर आरोप लगाए, जिसने मुझे पूरी तरह असहाय कर दिया।"

 

Tags: CBI , SCAM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD