लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने आज श्रीनगर तथा बारामुला के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न स्थलों पर चालू विकास परियोजनाओं का जायज़ा लिया।मंत्री को बेमिना में 70.63 करोड़ रु. की राशि से बनाये जा रहे 500 बिस्तर वाले मातृत्व एवं शिशु अस्पताल के उनके दौरे के दौरान बताया गया कि निर्माण कार्य का प्रमुख हिस्सा पुरा हो चुका है। अस्पताल का मकैनिकल तथा बिजली का कार्य भी शुरू किया जा चुका है जिसे समबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। मंत्री ने उन्हें कार्य में तेजी लाने के लिए कहा तथा कहा कि सरकार इस वर्ष से अस्पताल की कार्यप्रणाली शुरू करेगी।मंत्री ने कहा कि इस परियोजना की प्रमुख विशेशता यह है कि इससे समाज के एक बडे वर्ग को सुविधा मिलेगी तथा अन्य प्रमुख अस्पतालों पर काम का भार भी कम होगा। बारामुला जिले में कुनजार-छन्नपोरा पुल के निर्माण कार्य का जायज़ा लेते हुए मंत्री ने कहा कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बडी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पुल का निर्माण कार्य पिछले 15 वर्शों से लम्बित था, हमें आशा है कि हम अगले 3 से 4 महीनों में पुल का निर्माण कार्य पूरा करेंगे। इस पुल को 298.9 करोड़ रु. की लागत से बनाया जा रहा है।इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से भेंट कर उन्हें अपने कुछ मुददों से अवगत करवाया तथा क्षेत्र में सड़कों पर तारकोल बिछाने की मांग भी की। प्रतिनिधिमंडल को ध्यानपुर्वक सुनते हुए मंत्री ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में सभी आवश्यक विकास कार्य शुरू किये जाएंगे।मंत्री ने श्रीनगर में टेंगपोरा बाईपास का दौरा भी किया। उन्होंने वहां पर एक पौधा लगाया तथा शहर को सुंदर बनाने हेतु क्षेत्र के लोगों के सहयोग की मांग की।जहांगीर चौक से रामबाग फलाईओवर के कार्य का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने कहा कि कार्य की गति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि हम अमरसिंह कालेज से बरजुल्ला तक फलाईओवर पर तारकोल बिछाऐंगे तथा शीघ्र ही इसे यातायात के लिए बहाल किया जाएगा।महजूर नगर पुल के निरीक्षण के दौरान मंत्री को बताया गया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है जिसे यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा। मंत्री ने पोलो व्यू का भी दौरा कर म्यूनिसिपल पार्क के निकट फुटपाथ के चालू कार्य का भी निरीक्षण किया।