Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

केंद्र सरकार के रवैये से लोगों में अशांति फैल रही : एन. चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 26 Feb 2018

Last updated on: Feb 26, 2018, 00:00 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के लिए किए गए वायदों के पूरा नहीं किए जाने की वजह से लोगों के बीच अशांति फैल रही है। उन्होंने उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) सम्मेलन के दौरान यह बयान दिया।नायडू ने राज्य में निवेश के लिए इस सम्मेलन के शुरुआती दो दिनों के दौरान समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने सम्मेलन के आखिरी दिन केंद्र सरकार के रवैए पर असंतोष जताते हुए अपने विचार रखे।तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ मंच साझा करते हुए गठबंधन में भागीदार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।नायडू ने कहा, "उन्होंने जो वायदे किए थे, वे उन्हें निभा नहीं रहे हैं, जिससे लोगों के बीच अशांति पैदा हो रही है।"तेदेपा ने आम बजट 2018-19 में आंध्र प्रदेश को खास तवज्जो नहीं दिए जाने के विरोध में संसद के बजट सत्र की कार्यवाही बाधित की थी।नायडू ने कहा कि 2014 में आंध्र प्रदेश का विभाजन कर अलग तेलांगाना राज्य बनाने के दौरान आंध्र के साथ अन्याय हुआ है।उन्होंने कहा कि वह राज्य को विकसित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।नायडू लंबे समय से केंद्र से उसके द्वारा किए गए वायदों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। 

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD