Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

गरीबी से लड़ने का मंत्र शिक्षा : आनंदीबेन पटेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सागर (मध्यप्रदेश) , 22 Feb 2018

Last updated on: Feb 22, 2018, 00:00 IST

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि गरीबी से लड़ने का मूल मंत्र शिक्षा है। बेटियों को पढ़ाएं, क्योंकि पढ़ी हुई बेटियों में स्वास्थ्य, संस्कार और स्वावलंबन की भावना का स्वत: ही विकास होता है। राज्यपाल पटेल ने गुरुवार को सागर जिले के गढ़ाकोटा में रहस लोकोत्सव के शुभारंभ करते हुए कहा, "आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। वे आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त कर रही हैं। उनकी सोच में भी बदलाव आया है।"उन्होंने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा महिलाएं आसानी से आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकती हैं और गरीबी के चंगुल से मुक्त हो सकती हैं।राज्यपाल ने सभी माताओं से अपनी बेटियों को पढ़ाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि पढ़ी हुई बेटी दो परिवारों का उद्धार करती है। उन्होंने बाल विवाह और उससे होने वाली समस्याओं से भी उपस्थित महिलाओं को आगाह किया।गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दिया गया है। भारत सरकार द्वारा आगामी बजट में प्रत्येक परिवार के लिए पांच लाख की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि गढ़ाकोटा में रहस मेले का आयोजन 214 वर्ष पुराना है। इस मेले को सार्थक बनाने के लिए बुंदेलखंड की कला और संस्कृति के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए आने वाले ग्रामीण जनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। 

 

Tags: Anandiben Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD