Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सईद अल्ताफ बुखारी ने स्कूली शिक्षा क्षेत्र के नवीनीकरण हेतु तैयार रोड़मैप को अंतिम रूप दिया

सरकार प्रभावी सुधार कर प्रणाली के नवीनीकरण हेतु वचनबद्ध है

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 22 Feb 2018

Last updated on: Feb 22, 2018, 00:00 IST

शिक्षा मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने आज एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर स्कूली शिक्षा क्षेत्र के नवीनीकरण और कमियों को दूर करने हेतु तैयार किये गये रोडमैप की समीक्षा कर अंतिम रूप दिया।सचिव फारूक अहमद शाह, अतिरिक्त सचिव मसरत उल इस्लाम, स्कूली शिक्षा निदेशक जम्मू रविन्द्र सिंह, एसएसए निदेशक ए.आर. वार, रमसा निदेशक तुफेल मटटु सहित स्कूली शिक्षा विभाग के वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।बैठक में स्टाफ की जरूरत और ढांचे विकास के अतिरिक्त लम्बित ऋणों को पूरा करने के लिए संसाधन जरूरत तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पड़ने वाले शिक्षकों, मास्टरों और अन्य स्टाफ के वेतन के सरल भुगतान पर विस्तृत चर्चा की गई।मंत्री ने प्रत्येक विंग के प्रमुखों से कहा कि मुख्यमंत्री को रोडमैप का अंतिम मसौदा पेश करने से पहले जानकारी की दोबारा जांच की जाये।मंत्री ने कहा कि सभी स्तरों पर प्रभावी सुधार कर सभी स्कूलों में शिक्षा प्रणाली का नवीनीकरण सरकार की प्राथमिकता है।मंत्री ने महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत स्थिति, उपलब्धियों, व्यय, वेतन तथा अन्य ऋणों के बारे में सम्बंधित अधिकारियों द्वारा संग्रह किये गये आंकड़े की समीक्षा की।इसके अतिरिक्त मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि स्कूल, होस्टल, डीआईईटी, सभागार तथा अन्य भवनों के निर्माण के अतिरिक्त पुनर्निर्माण एवं उन्नयन कार्यों में बाधाओं को हटाने हेतु सभी तरीके अपनाये जायें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पानी, शौचालय एवं स्वच्छत्ता सुविधाओं के साथ सभी स्कूलों को खुद के भवन उपलब्ध करवाना है।

 

Tags: Syed Altaf Bukhari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD