एएलएसडब्ल्यूऐजे ने वार्शिक दिवस मनाया : दूरदराज के जिलों में अकादमिक प्रबंधन स्टाफ को 30 प्रतिशत अतिरिक्त मेहनताना मिलेगा- सईद अल्ताफ बुखारी
Rouf Pampori
5 Dariya News
जम्मू , 22 Feb 2018
Last updated on: Feb 22, 2018, 00:00 IST
शिक्षा मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने आज लददाख क्षेत्र सहित ग्रामीण जिलों में शिक्षा क्षेत्र में कमियों को दूर करने और बेहतर ढांचे और शिक्षित स्टाफ के लिए कार्य करने हेतु सरकार की वचनबद्धता को दोहराया।ऑल लददाख स्टूडैंट वेल्फेयर एसोसिएशन जम्मू (एएलएसडब्ल्युएजे) के वार्शिक दिवस समारोह में छात्रों को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने लेह तथा कारगिल जैसे क्षेत्रों में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए अकादमिक प्रबंधों पर उम्मीदवार नियुक्त करने का निर्णय लिया है तथा चुने गये उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अतिरिक्त मेहनताना दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सरकार ने अगले 6 महीनों में असिस्टैंट प्रोफैसरों, लैक्चररों तथा शिक्षकों की सभी रिक्तियां भरने का लक्ष्य निर्धारित किया है।लददाख विकास परिशद (एलएएचडीसी) कारगिल के चेयरमैन हाजी काचु अली खान, अल्पसंख्यक छात्र, अध्यक्ष फियाज अहमद इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर छात्रों द्वारा समृद्ध बालती संस्कृति एवं धरोहर की विषेशताओं का प्रदर्शन किया गया।मुख्यमंत्री के साथ हाल ही में किये लददाख के अपने दौरे के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि वह राजकीय डिग्री कालेज कारगिल में छात्राओं की अधिक संख्या को देखकर बहुत खुश हुए। उन्होंने यह घोशणा भी की कि सरकार ने स्थानीय लोगों की लम्बित मांग को पूरा करने हेतु द्रास के लिए डिग्री कालेज की स्वीकृति दी है।मंत्री ने यह भी बताया कि कारगिल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने डीडीसी, होस्टल और कालेज बसों के स्तर को बढ़ाने के लिए नीधि भी मंजूर की थी। उन्होनं कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार सभी क्षेत्रों की शिक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने यह घोशणा भी की कि सरकार ने जम्मू के लिए गर्ल्स होस्टल की स्थापना के लिए 5 कनाल भूमि आवंटित की है।एलएएचडीसी कारगिल के चेयरमैन काचू अली खान ने अपने सम्बोधन में लददाख के युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने उन्हें यह याद दिलाया कि क्षेत्र डाक्टरों, शिक्षकों और प्रोफैसरों की कमी से जूझ रहा है जिसे युवा अपने जीवन में एक अलग पहचान प्राप्त कर पूरा कर सकते हैं।