Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

गोवा में कोई ड्रग माफिया नहीं : मनोहर पर्रिकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 21 Feb 2018

Last updated on: Feb 21, 2018, 00:00 IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को राज्य विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कहा कि गोवा में कोई ड्रग माफिया नहीं है लेकिन राज्य में 'व्यापार, उपभोग और पारगमन' के लिए तस्करी कर मादक पदार्थ लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री फिलहाल अग्न्याशय से संबंधित बीमारी के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनके लिखित उत्तर को भाजपा की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुदीन धवलीकर ने सदन में प्रस्तुत किया। सुदीन को पर्रिकर की अनुपस्थिति में सदन का नेता चुना गया है। पर्रिकर ने लिखित जवाब में कहा, "गोवा में किसी तरह के ड्रग माफिया की उपस्थिति नहीं है। लेकिन, पर्यटन स्थल होने के कारण गोवा में व्यापार, उपभोग और पारगमन के लिए मादक पदार्थ तस्करी कर लाया जाता है।" लिखित जवाब में उन्होंने कहा, "मादक पदार्थ से संबद्ध गतिविधियों में शामिल ड्रग डीलर-संदिग्ध गुप्त और सुव्यवस्थित ढंग से काम करते हैं। इनकी गतिविधियों की सूचना सूत्रों के माध्यम से जुटाई जाती है और छापेमारी होतीं हैं। साथ ही इन अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया जाता है।"मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायक दिगंबर कामत, अंतोनियो फर्नांडिस, विलफ्रेड डीसा, क्लाफासियो डायस और इसीडोर एल्केसिन्हो फर्नांडिस के सवालों पर जवाब दे रहे थे।

 

Tags: Manohar Parrikar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD