Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

मीर जुहूर अहमद ने जीवंत सहकारिता आंदोलन पर बल दिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 21 Feb 2018

Last updated on: Feb 21, 2018, 00:00 IST

पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, सहकारिता राज्यमंत्री मीर जुहूर अहमद ने जीवंत सहकारिता आंदोलन पर बल दिया जिससे रोज़गार सृजन होगा और राज्य के लोगों का आर्थिक परिदृष्य बढ़ेगा।मंत्री ने यह बात जम्मू वुमेन क्रेडिट कोओप्रेटिव लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए कही, जिन्होंने मंत्री को अपनी शाखाएं चलाने में आ रही समस्याओं तथा अन्य सम्बंधित मुद्दों के  बारे में बताया।सहकारिता आंदोलन पर रोषनी डालते हुए मंत्री ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र अधिक क्षमता वाला क्षेत्र है तथा उन्होंने क्षेत्रीय और सहकारिता एजैंसियों से सहकारिता आंदोलन को बहाल करने हेतु सामुहिक प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सहकारिता की व्यापार इकाईयों के बारे में शिक्षित करने हेतु राज्य के हर एक कोने में कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करने की आवश्यकता है।जेडब्ल्यूसीसीआई द्वारा रखी गई मांगों पर प्रतिक्रिया जताते हुए मीर जुहूर ने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार राज्य में सहकारिता आंदोलन के विस्तार हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग ने इस सम्बंध में ढांचागत परियोजना तैयार करने हेतु पहले से ही निर्देश दिये हैं।मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस आंदोलन के सक्रिय भागीदार बनें ताकि राज्य में अधिक से अधिक रोज़गार के अवसर पैदा हो सकें।रजिस्ट्रार कोओप्रेटिव पीरजादा मुश्ताक अहमद भी इस अवसर पर उपस्थित थे, जिन्होंने मंत्री को जम्मू वुमेन क्रेडिट कोओप्रेटिव लिमिटेड की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों के बारे में भी अवगत करवाया।

 

Tags: Mir Zahoor Ahmad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD