Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आयकर नोटिस भेजकर प्रताड़ित कर रही सरकार : अभिषेक मनु सिंघवी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Feb 2018

Last updated on: Feb 20, 2018, 00:00 IST

खरबों रुपये के बैंकिंग घोटाले के फरार आरोपी नीरव मोदी के स्टोर से कथित रूप से हीरे खरीदने के कारण अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिंघवी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह कानून के अनुसार, आयकर विभाग की 'प्रश्नावली' का जवाब देंगे और इस उद्देश्य के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज जमा करेंगे।सिंघवी की पत्नी ने कथित रूप से नीरव मोदी से छह करोड़ रुपये के हीरे खरीदे हैं और केवल 1.5 करोड़ रुपये चेक के माध्यम से भुगतान किया है।सिंघवी ने अपनी पत्नी द्वारा नकदी में गहने खरीदने से इनकार किया है। उन्होंने कहा, "सभी (रुपये) 1.56 करोड़ रुपये का भुगतान पूरी तरह से चेक से किया गया है और इसकी रसीद भी है।"हालांकि, उन्होंने सवाल किया कि क्या आयकर विभाग उन सभी लोगों को नोटिस भेजेगा, जो नीरव मोदी से गहने खरीदने वालों की सूची में शामिल हैं? या "केवल उन्हीं को नोटिस भेजा जाएगा, जो कांग्रेस में हैं?"कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, "बड़ी रकम की खरीदारी चेक के माध्यम से करने पर खातों में उनका उल्लेख होता है। उत्पीड़न, वक्रोक्ति, आक्षेप की सीमा होनी चाहिए। पहले अनुकूल मीडिया को जानकारी लीक की गई, उसके बाद चुनकर केवल एक को नोटिस भेजा गया।"पिछले हफ्ते, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सिंघवी की पत्नी और बेटे पर नीरव मोदी की कंपनी फायर स्टार डायमंड की हिस्सेदारी रखने का आरोप लगाया था। सिंघवी ने इसे खारिज करते हुए कहा था, "न ही मेरा परिवार और न ही मैं और न ही हमारी किसी कंपनी का दूरदराज तक मोदी (सह-आरोपी मेहुल) चोकसी की किसी कंपनी से वास्ता है।"

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD