Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

खेलों इंडिया स्कूल गेम्स को पहले संस्करण को मिले 10 करोड़ दर्शक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Feb 2018

Last updated on: Feb 19, 2018, 00:00 IST

खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित और स्टार स्पोर्ट्स द्वारा प्रसारित खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण ने अद्वितीय सफलता हासिल की। इस संस्करण को पूरे देश भर में टेलीविजन के जरिए करीब 10.2 करोड़ लोगों ने देखा है। स्टार स्पोर्ट्स ने देश में खेल के विकास के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के प्रसारणकर्ता बनना अहम कदम रहा है। इसके जरिए अभिभावकों का ध्यान उनके बच्चों में खेल के महत्व को दर्शाने की ओर खींचा गया है। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, "पूरे देश भर में खेल के प्रशंसकों से खेलो इंडिया स्कूल गेम्स को मिली प्रतिक्रिया से मैं बहुत खुश हूं। इसके उद्घाटन संस्करण के लिए हमने जिस प्रकार का प्रसारण किया और उससे जो दर्शकों की संख्या अर्जित की गई है, वह इस बात का सबूत है कि हम इन खेलों के जरिए देश के भावी विजेताओं को देख रहे हैं।"खेल मंत्री ने कहा, "इसमें हिस्सा लेने वाले युवा खिलाड़ियों में असीम क्षमता है और अभी से ही एक चैम्पियन की भांति प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रकार की प्रतिक्रिया को देखकर मुझे यकीन है कि अगले चार या पांच साल में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।"स्टार इंडिया के प्रबंधन निदेशक संजय गुप्ता ने कहा, "हमारे लिए खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का प्रसारण करना गर्व की बात रही। इसके जरिए हम करोड़ों दर्शकों तक पहुंच सके हैं, जहां हमने अभिभावकों और अध्यापकों को बच्चों को खेलों की ओर अपना ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रेरित किया।"

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD