Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा के आरोप खारिज किए, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Feb 2018

Last updated on: Feb 17, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को रक्षामंत्री निर्मला सीमारमण द्वारा पीएनबी धोखाधड़ी मामले में उनके और उनके परिवार का नीरव मोदी के साथ संबंध होने के आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि आरोप लगाने के लिए मैं रक्षामंत्री के खिलाफ 'दीवानी और आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करूंगा'। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके पास सीतारमण और मीडिया के उन कुछ वर्गो के खिलाफ उचित कानूनी कारवाई करने का अधिकार है, जिनने 'इस तरह के कुछ झूठे और छवि खराब करने वाले आरोपों को प्रकाशित किया है।'सिंघवी ने एक बयान जारी कर कहा, "भाजपा/राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की घटिया स्तर की राजनीति ऊटपटांग और हास्यास्पद स्तर तक पहुंच गई है। मैं, मेरी पत्नी, बेटे का गीतांजलि या नीरव मोदी की कंपनी के साथ कुछ लेना-देना नहीं है।"उन्होंने कहा, "मेरा या मेरे परिवार का नीरव मोदी या उनकी कंपनियों से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। उनकी कंपनी हमारे पारिवारिक कंपनी की किरायेदार है, जिसकी अवधि 2017 में समाप्त हो चुकी है। हममें से किसी का भी दूर-दूर तक गीतांजलि कंपनी से कुछ लेना-देना नहीं है।"उन्होंने कहा कि इस आरोप में सनसनी, अज्ञानता और झूठ ने अपनी सारी सीमाएं पार कर ली।कांग्रेस नेता ने कहा, "रक्षामंत्री और उनके सहयोगी द्वारा इस तरह के सारे झूठे और गलत इरादे से लगाए गए आरोप के खिलाफ दीवानी और आपराधिक मानहानि के मामले दर्ज कराए जा सकते हैं।"इससे पहले, सीतारमण ने इस मामले में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था, "कांग्रेस हमपर झूठा आरोप लगा रही है, क्योंकि उन्होंने अद्वैत होल्डिंग्स से खरीदे गए नीरव मोदी के फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल को इमारत किराए पर दी थी। अद्वैत होल्डिंग्स में कांग्रेस नेता मनु सिंघवी की पत्नी अनिता सिंघवी भी निदेशक रही हैं।"उन्होंने कहा कि मुंबई स्थित इमारत में कंपनी गत सात वर्षो से संचालित हो रही है।मंत्री ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी गीतांजलि समूह की कंपनियों की लाभार्थी और प्रमोटर है, फिर भी वह अपनी कारगुजारियों के लिए भाजपा पर आरोप मढ़ रही है।

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD