उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने कहा कि जम्मू व कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र में विकास के लिए अधिक क्षमता है तथा राज्य के पर्यटन उद्योग को नये आयाम देने और जम्मू कश्मीर को विष्व मानचित्र पर लाने तथा इसे प्रमुख पर्यटक स्थल बनाने हेतु प्रयास किये जा रहे है। राज्य सरकार विभिन्न प्रोत्साहन गतिविधियां शुरू कर पर्यटकों तक पहुंच रही है।उपमुख्यमंत्री ने यह बात गत दिवस वार्शिक पीरखो मेला के समापन समारोह के दौरान कही।मेले के दौरान जिले और बाहर से आये श्रद्धालुओं ने पीरखो तीर्थस्थल पर माथा टेका। जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए विस्तृत प्रबंध किये थे और स्थानीय लोगों तथा सरकारी विभागों द्वारा भगवान शिव, पारम्परिक खेल गतिविधियों, मनोरंजन जैसे कई स्टाल स्थापित किये थे। इस मेले का समापन दंगल के साथ किया गया, जिसे में पंजाब के भूपेन्द्र सिंह ने जीत हासिल की। गुर्ज और पटटा को पीरखों मंदिर समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया यहां पर पर्यटन विभाग द्वारा वीजेता और उपविजेताओं को 25000 और 10000 रु का नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनने की अधिक क्षमता है क्योकि यह विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शुरू कर विविध परम्परा और संस्कृति का दर्षाता है। उन्होंने कहा कि राज्य के पर्यटन ढाचें को विकसित करने हेतु सभी भागीदारियों के सामुहिक प्रयासों की आवष्यकता है ताकि राज्य में विभिन्न पर्यटक स्थलों का विकास सुनिष्चित किया जा सके।
डॉ सिंह ने धार्मिक एवं पर्यटन महत्व के प्रमुख स्थलों के विकास पर बल दिया तथा कहा कि ऐतिहासिक तौर पर महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों को बढावा देने के लिए विस्तृत प्रक्रिया शुरू की गई है।उन्होंनें कहा कि पीरखो जैसे तीर्थस्थलों के विकास न केवल श्रद्धालु बल्कि अधिक से अघिक पर्यटक भी आकर्शित होंगे जिसकी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बढाने हेतु आवश्यक कदम उठाये गये हैं।शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सरकार पर्यटन को बढावा देने के लिए उददेष्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पर्यटन के प्रोत्साहन हेतु धार्मिक स्थलों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन ढांचे की वृद्धि हेतु विभिन्न नये कदम भी उठाये गये है। विधायक जम्मू पूर्वी राजेश गुप्ता, जैकफेड के उप चेयरमैन मुनीश शर्मा, एडीसी डॉ अरूण मंहास, पर्यटन निदेशक जम्मू समिता सेठी, पीरखो के मंहत पीर रविनाथ, मंदिर समिति के सदस्यों के अतिरिक्त राजनीतिज्ञ बलदेव बिलौरिया, विनय गुप्ता तथा प्रमुख नागरिक और सम्बंधित विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।