Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी हैदराबाद पहुंचे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 15 Feb 2018

Last updated on: Feb 15, 2018, 00:00 IST

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी भारत के तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को यहां पहुंचे। केंद्रीय मंत्री हंसराज गंगाराम अहिर ने शहर के बेगमपेट हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। तेलंगाना के राज्यपाल ई.एस.एल नसिम्हन, उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली व अन्य अधिकारियों ने भी उनका व ईरानी प्रतिनिधिमंडल के दूसरे सदस्यों का स्वागत किया।दौरे पर आए गणमान्य अतिथि बाद में बंजारा हिल्स स्थित पांच सितारा होटल ताज कृष्णा के लिए रवाना हो गए, जहां वे अगले दो दिनों तक रुकेंगे।रूहानी गुरुवार की शाम को विभिन्न वर्गो के धार्मिक विद्वानों, शिक्षाविदों व दूसरे विशिष्ट लोगों की एक बैठक को संबोधित करेंगे।वह शुक्रवार को ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में नमाज अता करेंगे और समूह को संबोधित करेंगे।रूहानी ऐसे पहले राष्ट्र प्रमुख हैं जो 17वीं सदी की मस्जिद में सभा को संबोधित करेंगे। यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है।उनके सलारजंग संग्रहालय के दौरा करने का भी कार्यक्रम है।रूहानी कुतुब शाही मकबरा देखने भी जा सकते हैं। यह कुतुब शाही शासकों का मकबरा है, जो ईरानी मूल के थे।यहां दो दिन रुकने के बाद रूहानी नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शनिवार को मुलाकात करेंगे।

 

Tags: Hassan Rouhani , Hansraj Gangaram Ahir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD