Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

नाहन में शिल्प मेले के आयोजन की सम्भावना का पता लगाया जाएगा- डॉ. राजीव बिन्दल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 15 Feb 2018

Last updated on: Feb 15, 2018, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने आज यहां बताया कि सिरमौर जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के सुरजकुण्ड की तर्ज पर नाहन अथवा इसके आस-पास शिल्प मेले के आयोजन की सम्भावनाओं का पता लगाया जाएगा। वह आज नई दिल्ली के समीप अन्तरराष्ट्रीय सुरजकुण्ड मेले में बतौर राज्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर डॉ. बिन्दल ने कहा कि उन्होंने सिरमौर के उपायुक्त तथा अन्य अधिकारियों को यथाशीघ्र मेले में जाकर इसके सभी पहलूओं पर अध्ययन करने के उपरांत सरकार को इस सम्बन्ध में प्रस्ताव सौंपने को कहा है। उन्होंने कहा कि सुरजकुण्ड मेला अन्तर्रराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मेला है, जहां लाखों सैलानी आते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिल्प मेले की स्थापना से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल स्थानीय लोगों को रोज़गार के अवसर सृजित होंगे, बल्कि हमारे देश और राज्य की समृद्ध विरासत पारम्परिक कला शिल्प व लोक कला को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है और पांवटा सहिब के प्रसिद्ध गुरूद्वारे के अलावा सिरमौर जिला माता रेणुकाजी, माता बाला सुन्दरी, माता भंगयानी, चुड़ेश्वर महाराज जैसे प्रसिद्ध मन्दिरों के कारण धार्मिक पर्यटन को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि शिल्प मेले के आयोजन से पर्यटन विकास में एक नया अध्याय जुड़ेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया और प्रदर्शित उत्पादों की सराहना की। उन्होंने चौपाल का भी दौरा किया, जहां हरियाणा सरकार के प्रबन्ध निदेशक पर्यटन एवं लोक सम्पर्क निदेशक समीरपाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

Tags: Rajeev Bindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD