Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा

 

प्रधानमंत्री के इस्तीफे की अफवाह का कांग्रेस ने किया खंडन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली (आईएएनएस) , 31 Dec 2013

Last updated on: Dec 31, 2013, 00:00 IST

नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफा देने की अफवाह ने मंगलवार को जोर पकड़ लिया। खबर उड़ी की कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ करने के लिए प्रधानमंत्री नव वर्ष में शुक्रवार (3 जनवरी को) को आयोजित प्रेस वार्ता में इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं। कांग्रेस और केंद्र सरकार ने इन अफवाहों का खंडन किया है।इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे वंशवादी राजनीति करार दिया है।टेलीविजन चैनलों से सूत्रों के हवाले से खबर प्रसारित की गई है कि 3 जनवरी को प्रधानमंत्री अपनी तय प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रास्ता साफ करने के लिए इस्तीफा दे सकते हैं।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने मनमोहन सिंह के इस्तीफे के सवाल पर कहा, "यह खबर पूरी तरह आधारहीन है और यह अटकलबाजी पर आधारित है। मैं तो इसे जवाब देने के लायक भी नहीं समझता।"

उन्होंने टाइम्स नाउ चैनल से कहा, "मीडिया कहती रहती है कि प्रधानमंत्री मीडिया से बात नहीं करते, और अब जब उन्होंने 2014 की शुरुआत में प्रेस वार्ता की स्वीकृति दी है, तो भी अटकलबाजी की जा रही है, मैं समझता हूं कि यह गलत है।"कांग्रेस प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में राहुल के नाम की घोषणा कब करेगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं आपको कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल पूछने के लिए कहूंगा, उचित समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा।"प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।अगले वर्ष अप्रैल-मई में होने जा रहे आम चुनाव से पहले दिल्ली में पार्टी सम्मेलन करने जा रही है। इस बात का अनुमान जाहिर किया जा रहा है कि इसी दौरान कांग्रेस राहुल गांधी को 17 जनवरी को प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी घोषित करेगी। 

कांग्रेस ने भी पीएमओ के नजरिए का समर्थन किया। कांग्रेस के प्रवक्ता मीम अफजल ने आईएएनएस से कहा, "जब पीएमओ का इनकार आ गया है तो सफाई देना जरूरी नहीं रह जाता है।" उन्होंने हालांकि इस बात का उत्तर देने से मना कर दिया कि क्या राहुल को अगले महीने प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है या नहीं।केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सोमवार कहा था कि मतदाताओं को स्पष्ट संकेत देने के लिए कांग्रेस को अपने प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी का नाम जाहिर करना चाहिए। इस टिप्पणी के बाद से अनुमान तेज हो गए।कांग्रेस में कई लोगों के यह मानने के कारण कि पार्टी की सरकार बनने की स्थिति में मनमोहन सिंह को शायद ही तीसरे कार्यकाल का मौका मिल सके, अनुमान को बल मिला।ऐसा अनुमान लगाने वालों का मानना है कि ऐसी स्थिति में राहुल आगे बढ़ें। लेकिन इस मुद्दे पर नजरिया भिन्न है।कई लोगों का मानना है कि राहुल के नाम की घोषणा से भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को आक्रामक प्रचार में फायदा पहुंचेगा।अन्य लोगों का मनना है कि अधिकृत रूप से राहुल पार्टी में नंबर दो की हैसियत में हैं और वे चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे तो लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए वे स्वाभाविक पसंद होंगे।

कांग्रेस की सफाई के बावजूद भाजपा और और आप ने कहा है कि यदि मनमोहन सिंह इस्तीफा देते हैं तो यह वंशवादी राजनीति होगी।भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा, "यदि हम अनुमान को सही मान लें तो वे किसे प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं यह उनका अपना मामला है। लेकिन यदि वे राहुल गांधी को लाते हैं तो यह वंशवादी राजनीति होगी।"अगले आम चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी में चुनौती देने की योजना बना रहे आप के नेता कुमार विश्वास ने कहा, "राहुल गांधी के संपूर्ण राजनीतिक जीवन में गांधी उपनाम के अलावा उनके पास कुछ भी नहीं है।"उन्होंने कहा, "अमेठी में हर किसी को स्थिति का पता है। मैं समझता हूं कि कांग्रेस उनकी संसद सीट को बचाए रखने को लेकर डरी हुई है। इसीलिए वे उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। लेकिन तब भी मुश्किल होनी है क्योंकि लोगों ने फैसला ले लिया है।" 

 

Tags: manish tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD