राजस्व, हज एवं औकाफ एवं संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने आज सदन को बताया कि कठुआ जिले की एक छोटी लड़की की हालिया हत्या की जांच के लिए अपराध शाखा ने एक विशेश जांच दल का गठन किया है।मंत्री इस संबंध में विधानसभा में एम वाई तारिगामी द्वारा लाए गए ध्यानाकर्शण प्रस्ताव प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एसआईटी में अतिरिक्त एसपी अपराध शाखा कश्मीर पीरजादा नवीन अहमद, डीएसपी अपराध शाखा जम्मू श्वेतांबरी शर्मा, डीएसपी अपराध शाखा जम्मू निसार हुसैन, एसआई उरफान वानी क्राइम ब्रांच जम्मू और एएसआई तारिक अहमद क्राइम ब्रांच कश्मीर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि टीम इस मामले को अंतिम रूप देने के लिए अपराध और अपराधी से जुड़े सबूत एकत्र करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।उन्होंने सदन का आश्वासन दिया कि पूरी जांच की जाएगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।