Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जम्मू कश्मीर के लिए 3361 अतिरिक्त आंगनवाडी केन्द्र मंजूर किये गये हैं- सज्जाद लोन

रामनगर गांवों के सही रिकार्ड हेतु कदम उठाये जा रहे हैं

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 09 Feb 2018

Last updated on: Feb 09, 2018, 00:00 IST

समाज कल्याण मंत्री सज्जाद लोन ने सदन को बताया कि केन्द्र ने राज्य के अछूते क्षेत्रों के लिए 3361 अतिरिक्त आंगनवाडी केन्द्रों को मंजूरी दी है। राजीव जसरोटिया के एक प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि  मांग पर आंगनवाडी केन्द्रों के अंतर्गत 9826 अतिरिक्त आंगनवाडी केन्द्रों का प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसमें से केन्द्रीय सरकार ने 3361 केन्द्रों को मंजूरी दी है तथा इनके लिए स्थल निर्धारित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाडी वर्करों तथा हैल्परों को प्रक्रिया का पालन करने के बाद मानदंडों के अनुसार नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनवाडी वर्करों और हैल्परों के हक में प्रत्येक के लिए 500 रु. का मानदेय बढ़ाने की मांग विभाग के विचाराधीन है। रामबीर सिंह पठानिया के प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि सरकार ने आरबीए वर्ग के अंतर्गत घोशित किये गये रामनगर और मजालता तहसीलों के 44 गांवों से जुड़े रिकार्ड में सुधार करने हेतु पर्याप्त कदम उठाये गये हैं।मंत्री ने कहा कि क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को दूर करने हेतु सुधारवादी कदम उठाने के लिए विभाग ने इस मुद्दे को सम्बंधित उपायुक्त के समक्ष रखा है। 

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के भीतर इस कार्य के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। इससे पूर्व सज्जाद लोन ने सदन को समाज कल्याण विभाग के जनादेश के बारे में बताया तथा कहा कि इसमें जम्मू व कश्मीर अनूसूचित जाति विकास राज्य सलाहकार बोर्ड, जम्मू व कश्मीर राज्य समाज कल्याण बोर्ड, जम्मू व कश्मीर अन्य पिछडे वर्ग विकास राज्य सलाहकार बोर्ड, जम्मू व कश्मीर पहाड़ी भाशी विकास राज्य सलाहकार बोर्ड, जम्मू व कश्मीर राज्य महिला विकास निगम और जम्मू व कश्मीर राज्य जनजातीय/अनुसूचित जाति एवं पिछडे वर्ग निगम भी प्रषासित है। मंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं चलाई जा रही हैं जिनमें आईएसएसएस और एनएसएपी कार्यक्रमों के अंतर्गत पैंशन, छात्रवृति, आवासीय, अन्य वित्तीय/विकास तथा नरम ऋण योजनाएं शामिल हैं।अनुपूरक प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि दिसम्बर 2017 के अंत तक जम्मू संभाग में 50263 (एनएसएपी) और 84517 (आईएसएसएस) और कश्मीर संभाग में 157918 तथा 93768 पैंशन मामले लम्बित हैं।सदस्य अल्ताफ अहमद वानी, एम.वाई. तारीगामी, विकार रसूल और जी.एम. सरूरी ने भी अनुपूरक प्रष्न पूछे। 

 

Tags: Sajad Gani Lone

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD