Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

क्षेत्रीय अस्पताल में टीबी टैस्ट होंगे निः शुल्क

परिवहन मंत्री ने किया सीबीएनएएटी मशीन का शुभारंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 08 Feb 2018

Last updated on: Feb 08, 2018, 00:00 IST

वन, परिवहन और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि कुल्लू जिला में मेडिकल काॅलेज खोलने की संभावना तलाशी जाएगी। अगर पीपीपी मोड पर कोई संस्थान मेडिकल काॅलेज  खोलने के लिए आगे आता है तो उसके लिए तुरंत जमीन उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। यह जानकारी मंत्री ने वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सीबीएनएएटी मशीन का शुभारंभ करने के उपरांत अस्पताल के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस मशीन के माध्यम से टीबी के मरीजों के टैस्ट के लिए निःशुल्क सुविधा मिलेगी और टीबी मरीजों का बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में शीघ्र सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर पर एमआरआई मशीन भी स्थापित की जाएगी। गोबिंद ठाकुर ने कहा कि अस्पातल में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों को शीघ्र भरा जाएगा ताकि लोगों को इलाज के लिए जिला से बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव रोपवे का निर्माण कार्य एक साल के भीतर शुरू किया जाएगा ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। इसके अतिरिक्त भूभू जोत टनल के निर्माण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।  इसके उपरांत परिवहन मंत्री ने कुल्लू से भूमतीर बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस अवसर पर पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने भी अपने विचार रखे।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए सीबीएनएएटी मशीन तथा स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों व योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।  इस अवसर पर जिला परिषद सदस्या धनश्वेरी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन, मंडल अध्यक्ष मनाली दुर्गा सिंह, मंडल अध्यक्ष कुल्लू विजेंद्र सेन, नगर परिषद उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत सहित अन्य लोग उपस्थित लोग उपस्थित थे।  

 

Tags: Govind Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD