Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

चुनावी बांड राजनीतिक भ्रष्टाचार को वैध बनाने का तरीका : सीताराम येचुरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Feb 2018

Last updated on: Feb 03, 2018, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने चुनावी बांड को पहले ही अदालत में चुनौती दी है और पार्टी ने शनिवार को कहा कि यह राजनीतिक भ्रष्टाचार को वैध बनाने का तरीका है और राजनीतिक दलों और कॉरपोरेट के बीच समझौता बनाने को प्रश्रय देगा। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने यहां मीडिया को बताया, "माकपा का हमेशा मानना रहा है कि राजनीतिक भ्रष्टाचार को मिटाने का पहला कदम कॉरपोरेट द्वारा राजनीतिक दलों को दिए जानेवाले चंदे पर रोक लगाना होगा। यह भ्रष्टाचार का आपूर्ति वाला पक्ष है. जब तक इसे रोका नहीं जाता, राजनीतिक भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो सकता।"उन्होंने कहा, "इसकी बजाए आप (भारतीय जनता पार्टी) राजनीतिक भ्रष्टाचार को वैध बना रहे हैं। चुनावी बांड और कुछ नहीं है, बल्कि राजनीतिक भ्रष्टाचार को वैध बनाने का तरीका है।"सर्वोच्च न्यायालय ने माकपा की याचिका पर शुक्रवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था, जिसमें चुनावी बांड को चुनौती दी गई थी, जिसे एक अधिसूचना के जरिए उसी दिन क्रियान्वित किया गया था।

येचुरी ने कहा, "यह (चुनावी बांड प्रणाली) खतरनाक है, क्योंकि कोई भी विदेशी कंपनी अब राजनीतिक दलों को चंदा दे सकती है और किसी को यह जानकारी नहीं होगी कि कौन चंदा दे रहा है और किस पार्टी को चंदा मिल रहा है."।उन्होंने कहा, "उन्होंने पहले की धाराओं और शर्तो को हटा दिया है, जिसमें कॉरपोरेट द्वारा राजनीतिक दलों को दी जानेवाली चंदे की रकम की सीमा निर्धारित थी. इसका मतलब है कि शेल (फर्जी) कंपनियों का गठन किया जाएगा और मनी लांडरिंग की जाएगी (काले धन को सफेद बनाने का धंधा)।"उन्होंने बांड की निंदा करते हुए कहा कि यह संविधान द्वारा दिया गया 'जानने के अधिकार' (अनुच्छेद 19 (1)(ए)) और अनुच्छेद 14 (कानून के सामने सभी समान है) का उल्लंघन है। 

और "संविधान के अनुच्छेद 110 के तहत धन विधेयक के रूप में योग्य नहीं होने के बावजूद इसे एक धन विधेयक के रूप में पारित करके संविधान के साथ धोखाधड़ी की गई।"उन्होंने वित्त विधेयक 2018 के माध्यम से विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम (फेरा) में संशोधन की भी आलोचना की, जिसने 1976 के बाद से राजनीतिक दलों में किए गए सभी विदेशी योगदान को मान्य करार दिया है। 1976 में ही एफसीआरए अधिनियमित किया गया था।येचुरी ने कहा, "एक बार फिर यह काफी खतरनाक कदम उठाया गया है, जिससे विदेशी कंपनियां (जिसे कौन नियंत्रित कर रहा है, कौन मालिक है, उसने किस तरह से संसाधन जुटाए हैं आदि का पता नहीं है) राजनीतिक दलों को सौदे और समझौते के तहत चंदा देगी। यह कुछ और नहीं बल्कि उच्चतम स्तर का सांठ-गांठ वाला पूंजीवाद (क्रोनी कैपटलिज्म) है।"

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD