Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मप्र : नरसिंहपुर में यशवंत सिन्हा का धरना जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरसिंहपुर , 02 Feb 2018

Last updated on: Feb 02, 2018, 00:00 IST

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हामध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने और एनटीपीसी से जुड़े परिवारों की अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दे रहे हैं, जो दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है। उन्होंने धरना शुरू करने के बाद गुरुवार की रात भी धरना स्थल पर ही गुजारी। सिन्हा अपनी पूर्व घोषणा के मुताबिक, किसानों की समस्याओं का निराकरण और उनके खिलाफ दर्ज किए गए मामले वापस न लिए जाने के विरोध में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि वह धरना तभी खत्म करेंगे, जब एससी/एसटी एक्ट के तहत किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में स्थापित होने वाले एनटीपीसी संयंत्र से प्रभावित हुए भूस्वामी किसानों ने पिछले दिनों अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था, उसी दौरान पुलिस ने उनके खिलाफ मामले दर्ज किए थे। कुछ आंदोलनकारियों के खिलाफ अनुसूचित जाति, जनजाति उत्पीड़न अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के वित्तमंत्री रहे सिन्हा ने पिछले नों नरसिंहपुर आकर किसानों की समस्याओं का निराकरण न होने पर धरना देने का ऐलान किया था। उसी क्रम में गुरुवार को पहुंचे सिन्हा ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना शुरू कर दिया। 

जिलाधिकारी अभय वर्मा और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने सिन्हा से कई बार बात की और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने का अनुरोध किया, मगर वह नहीं माने।सिन्हा के साथ धरना पर बैठे किसान नेता शिवकुमार शर्मा ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा कि एनटीपीसी के लिए 500 किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई है। जब जमीन अधिग्रहीत की गई थी, उस समय प्रभावित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया गया था, मगर एग्रीमेंट में इसका जिक्र नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि एग्रीमेंट में नौकरी के बदले 350000 रुपये देने का जिक्र है। इतना ही नहीं, जमीन की उपज के नुकसान पर भी एक मुश्त 350000 रुपये देने का जिक्र है। वादाखिलाफी से नाराज किसानों ने जब अपनी मांगों को लेकर धरना दिया, तो उन पर पुलिस ने बर्बरता की।शर्मा का आरोप है कि हद तो तब हो गई, जब पुलिस ने किसानों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। जिस अधिकारी के नाम से रिपोर्ट लिखी गई है, वह कह रहा है कि 'हमने कोई शिकायत नहीं की।' शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को यशवंत सिन्हा से तीन-चार बार संपर्क किया, वे दोनों धरना स्थल पर भी गए, मगर उन्होंने साफ कह दिया, "पहले समस्या निपटाओ, उसके बाद ही धरना से उठेंगे।" पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने आईएएनएस को से कहा, "हमने उन लोगों से आवेदन लिए हैं, जिन पर मामला दर्ज है। जांच होगी, हम विधि विशेषज्ञों से परामर्श करेंगे। जिन लोगों के नाम मामले में शामिल नहीं पाए जाएंगे, उनको विधि अनुसार राहत दी जाएगी।" 

 

Tags: Yashwant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD