Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देश की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग होने से भय का माहौल : यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा
यशवंत सिन्हा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जबलपुर , 31 Jan 2018

Last updated on: Jan 31, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रमंच गठित करने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बगैर नाम लिए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि देश में भय का माहौल है और देश की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एनटीपीसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन में हिस्सा लेने आए सिन्हा ने बुधवार को जबलपुर में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि देश की जांच एजेन्सियों का दुरूपयोग किया जा रहा है। एक अलग मानसिकता रखने वालों के खिलाफ जांच एजेन्सियों का उपयोग हो रहा है। जिसके कारण पूरे देश में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि देश का नागरिक होना भाजपा के सदस्य होने से ऊपर है। देश के नागरिक होने के कारण वह किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। दिल्ली और भोपाल में बैठे लोग किसानों की जमीनी स्थिति व दशा से अनजान हैं। ऐसा लगता है कि देश में किसानों की किसी को चिंता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार का आर्थिक सर्वेक्षण में बेरोजगारी, शिक्षा व किसानों की समस्या का उल्लेख किया गया है। यह समस्या एक दिन में तो उत्पन्न नहीं हुई है। 

इसका स्पष्ट अर्थ है कि पिछले तीन वर्षो में सरकार इन मुद्दो पर विफल रही है। पार्टी के विरोध में बयानबाजी करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनका आन्दोलन किसी व्यक्ति व पार्टी के खिलाफ नहीं है। उनका विरोध नीतियों के खिलाफ है, वह पार्टी के सदस्य हैं। वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे, पार्टी चाहे तो उन्हें हटा सकती है। राष्ट्र मंच के संबंध में उन्होंने बताया कि यह एक अराजनैतिक संगठन है। इसमें विभिन्न पार्टी के सदस्य सहित पूर्व मंत्री व सांसद शामिल हैं। यह एक आन्दोलन है, जो देश के किसान, बेरोजगारों के साथ है। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के राष्ट्र मंच में शामिल होने के विषय में उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है। इसका वह समय आने पर खुलासा करेंगे।उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर के गाडरवारा में एनटीपीसी प्लॉट के खिलाफ धरना दे रहे किसानों के साथ प्रशासन ने अमानवीय व्यवहार किया है। प्रशासन की कार्यवाही का जवाब हम देंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार भी दोषी है। इस वर्ष मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हालत पर पूछे गए सवाल पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। 

 

Tags: Yashwant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD