Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार जम्मू कश्मीर में स्थायी शांति लाने के लिए सभी प्रयास कर रही है- नईम अख्तर

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 29 Jan 2018

Last updated on: Jan 29, 2018, 00:00 IST

लोकनिर्माण मंत्री नईम अख्तर ने आज कहा कि सरकार जम्मू व कश्मीर के लिए स्थायी शांति लाने हेतु सभी प्रयास कर रही है। उन्होंने शोपियां में सेना गोलाबारी में नागरिकों के मारे जाने पर गहरा दुख जताया।उपरी सदन में शोपियां गोलाबारी और हत्या पर चर्चा का उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नागरिकों की मौतों के मुद्दे को केन्द्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष रखा है और इस वारदात में जांच के आदेश दिये जा चुके हैं।मंत्री ने कहा कि निहित स्वार्थों से शांति के प्रयासों में रूकावट डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की समस्याओं का समाधान करने के लिए बातचीत ही केवल एक हल है। उन्होंने कश्मीर और कश्मीरियों के खिलाफ एक अनैतिक अभियान शुरू करने वाले कुछ टीवी चैनलों पर भी आरोप लगाया, जो आग में घी डालने का कार्य कर रहे हैं।इससे पूर्व विभिन्न सदस्यों ने शोपियां में हाल ही में हुई गोलाबारी और हत्याओं पर चर्चा में भाग लिया।केसर शमशेद लोन ने चर्चा शुरू करते हुए इस घटना की निंदा की तथा जांच प्रक्रिया मंे तेजी लाने की मांग की।सुरेन्द्र कुमार अम्बरदार ने नागरिकों की मौतों पर दुख जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं दिल को दहला देती है जिन्हें रोका जाना चाहिए। उन्होंने हिंसा से निपटने के लिए बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।यासीर रिशी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस मुद्दे के समाधान हेतु ठोस कदम उठाने चाहिए। 

उन्होंने कहा कि राज्य के लिए शांति लाने हेतु स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद के पदचिन्हों पर चलने की आवष्यकता है। उन्होंने वाजपेयी शासन की सराहना भी की जिसमें दोनो राश्ट्रों के बीच के सम्बंधों को मजबूत बनाने हेतु विभिन्न कदम उठाये गये थे।गुलाम नबी मोंगा ने इस घटना की निंदा की तथा कहा कि इस तरह के दर्दनाक हादसों और खून खराबे को बंद करना चाहिए। उन्होंने मुद्दों के समाधान हेतु एकजुटता की आवष्यकता पर बल दिया।रामेश अरोडा ने कहा कि शांति प्रक्रिया के लिए राजनीतिज्ञों द्वारा सामुहिक कार्य के माध्यम से जम्मू व कश्मीर राज्य को मजबूत बनाने की आवष्यकता है।शोकत अहमद गनेई ने शोक संत्पत परिवारों के साथ संवेदना जताते हुए इस तरह की घटनाओं को भयानक बताया। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिज्ञों को स्थायी रूप से मुद्दों का समाधान करने हेतु एक आम मंच शुरू करना चाहिए।फिरदोस अहमद टाक ने इसे एक दर्दनाक घटना बताते हुए कहा कि भविश्य में इस तरह की घटनाएं नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का एक स्थायी हल निकालने की आवष्यकता है।

 

Tags: Naeem Akhtar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD