Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन कैबिनेट बैठक में एक कार से पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप एसआईआर को लेकर सीएम ए.रेवंत रेड्डी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलीं सपना राणा केरल का 'ऑपरेशन तूफान' मिशन तेज : सीएम वीडी सतीशन ने तीन राज्यों से मांगा सहयोग, ड्रग नेटवर्क तोड़ने की तैयारी 25 जून का पंचांग : निर्जला एकादशी पर विष्णु की पूजा का विशेष महत्व, दोपहर 12:02 से 12:56 बजे तक अभिजित मुहूर्त डोनाल्ड ट्रंप का दावा- 'परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत हुआ ईरान'

 

कैबिनेट बैठक में एक कार से पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल

कारपूलिंग से दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

Jyotiraditya Scindia, Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 15:08 IST

केंद्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी व जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल बुधवार को नई दिल्ली में एक ही वाहन से कैबिनेट बैठक में पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान को ध्यान में रखते हुए इन दोनों वरिष्ठ मंत्रियों ने कारपूलिंग का विकल्प चुना।

कैबिनेट बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल ने कार-पूलिंग के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की बचत, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनका यह कदम आम लोगों को संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ईंधन बचत को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने वाला है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री सिंधिया और राम मोहन नायडू ने कार पूलिंग कर संवेदनशीलता का संदेश दिया था। उस समय भी ज्योतिरादित्य सिंधिया कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने के लिए कारपूलिंग करके गए थे। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाने व पेट्रोल-डीजल की प्रत्येक बूंद बचाने का आह्वान करते रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार इस बात की वकालत की है कि प्रत्येक नागरिक को ईंधन की बचत में योगदान देना चाहिए। प्रधानमंत्री की यह अपील ऐसे समय में आई थी, जब पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से संकट और बढ़ा था। पश्चिम एशिया में संघर्ष के समय उससे भारत के समक्ष उत्पन्न व्यापक चुनौतियों के विषय पर पीएम मोदी ने कहा था, "जब इस देश की हर सरकार और हर नागरिक एक साथ चलेंगे, तभी हम हर चुनौती का सामना कर सकते हैं।

यही हमारी पहचान है और यही हमारी शक्ति है।" उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग का उपयोग करके आयातित ईंधन की खपत कम करके विदेशी मुद्रा भंडार को संरक्षित करने में मदद करने का आग्रह किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से गैर-जरूरी खर्चों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था, जिसमें एक साल के लिए विदेश यात्रा से बचने की भी सलाह दी गई थी।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD