Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जय राम ठाकुर ने की ‘शक्ति बटन’ और ‘गुड़िया हैल्पलाईन’ की शुरूआत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Jan 2018

Last updated on: Jan 26, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज महिलाओं की सुरक्षा के लिए आज शिमला से अपने सरकारी आवास ओक ओवर से ‘शक्ति ऐप’ की शुरूआत की। कोई भी महिला जो संकट में हो, ऐप का लाल बटन दबा कर मदद ले सकती है। यह ऐप राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) हिमाचल प्रदेश द्वारा पुलिस के लिए तैयार की गई है। राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी श्री अजय सिंह चाहन ने बताया कि ऐप हिन्दी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है और इसके लिए इन्टरनेट कनेक्टिविटी की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐप किसी भी तरह की झड़प के दौरान निकटतम पुलिस नियंत्रण कक्ष में 20 सेकेंड के भीतर सन्देश भेजेगी तथा इसमें आटो आडियो तथा विडियो रिकार्डिंग भी होगी।इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने ‘गुड़िया’ हैल्पलाईन नम्बर 1515 तथा होशियार सिंह हैल्पलाईन टॉल फ्री नम्बर 1090 की भी शुरूआत की।मुख्यमंत्री ने गुडिया तथा होशियार सिंह हैल्पलाईन के दोनों टॉल फ्री नम्बरों पर स्वयं बात की और राज्य पुलिस विभाग तथा राज्य राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र को इस पहल के लिए बधाई दी। श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य की महिलाओं की सुरक्षा तथा महिलाओं के विरूद्ध अपराध रोकने के लिए यह एक पहल है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बहुचर्चित गुड़िया बलात्कार तथा हत्या मामले में पुलिस की छवि खराब हुई है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में फिर से इस प्रकार की घटनाएं न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि होशियार हैल्पलाईन की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में विभिन्न प्रकार के माफिया से सख्ती से निपटेगी, चाहे वह नशा माफिया हो, वन या फिर खनन माफिया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक माह के शासनकाल में सामाजिक सुरक्षा तथा कानून व व्यवस्था से संबद्ध तीन वायदों को पूरा किया है।पुलिस महानिदेशक श्री एस.आर. मरड़ी ने ऐप्स की कार्य प्रणाली का संक्षिप्त विवरण देते हुए कहा कि इनके अलावा अन्य आपातकालीन नम्बर 9459100100 व्हाटसऐप नम्बर और एसएमएस नम्बर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी आपातकालीन रिसपॉंस सिस्टम कॉल नम्बर 112 है। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह हैल्पलाईन की मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा 24 घण्टे निगरानी की जाएगी।शिक्षा मंत्री श्री सुरेश भारद्धाज, मुख्य सचिव श्री विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव श्रीमती मनीषा नन्दा तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।   

 

Tags: Jai Ram Thakur , Suresh Bhardwaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD