Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कुल्लू में अनिल शर्मा ने फहराया तिरंगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 26 Jan 2018

Last updated on: Jan 26, 2018, 00:00 IST

69वां गणतंत्र दिवस कुल्लू में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ढालपुर मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भव्य परेड की सलामी ली। इस परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स और रोवर्स एंड रेंजर्स की टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया।इस अवसर पर समस्त कुल्लूवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि भारत का संविधान सभी देशवासियों को बिना किसी भेदभाव के विकास एवं उत्थान के समान अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में एक माह पूर्व सत्ता संभालते ही भारतीय जनता पार्टी के ‘स्वर्णिम हिमाचल दृष्टि पत्र-2017’ को सरकार का नीति दस्तावेज़ बनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने आगामी पाँच वर्षों में हिमाचल प्रदेश को एक पूर्ण विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। वृद्धजनों की सामाजिक पैंशन के लिए आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया है। कर्मचारियों को जुलाई, 2017 से 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ते के अलावा जनवरी 2016 से 8 प्रतिशत अंतरिम राहत प्रदान की है। 

आवारा पशुओं की समस्या से निज़ात दिलाने के लिए मंत्रिमण्डल उप-समिति का गठन किया गया है। सशस्त्र बल व पूर्व सैनिक कोटे के कर्मचारियों को वित्तीय लाभ प्रदान करके उन्हें बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। अनिल शर्मा ने कहा कि हिमाचल की जलविद्युत उत्पादन क्षमताओं का भरपूर दोहन किया जाएगा और इसके साथ-साथ सौर ऊर्जा उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जलाशयों में फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।राज्य में स्थापित होने वाले सभी उद्योगों, जिनमें पर्यटन, जल विद्युत परियोजनाएं भी शामिल है, में कम से कम 80 प्रतिशत रोज़गार हिमाचली युवाओं के लिए सुनिश्चित बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश में स्थापित होने वाले नए उद्योगों को प्रथम पांच वर्षों के लिए शत-प्रतिशत आयकर छूट तथा तत्पश्चात् आगामी पांच वर्षों के लिए 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने का भी आग्रह किया है।समारोह के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों व संस्थाओं के विद्यार्थियों व लोक कलाकारों ने देशभक्ति के कार्यक्रम पेश किए। ऊर्जा मंत्री ने सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले युवा खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं प्रदान करने अधिकारियों-कर्मचारियों व स्वयंसेवियों को भी सम्मानित किया। जिला स्तरीय समारोह में विधायक सुरेंद्र शौरी, सुंदर सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, अन्य अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Anil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD