ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व विधि एवं न्याय मंत्री अब्दुल हक खान ने आज सदन को बताया कि देवसर, कुंड, वेस्सु और काजिकुंड ब्लॉक में 31 गांवों को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एसबीएम) जी के तहत लिया गया है और योजना के तहत 2016-17 के दौरान इन ब्लॉकों के लाभार्थियों को कुल 126.24 लाख का भुगतान किया गया।विधायक मोहम्मद अमीन भट्ट केएक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि इस अवधि के दौरान देवसर, कुंड, वेस्सु और काजीगुंड में एसबीएम-जी में लाभार्थियों को क्रमशः 45.72 लाख रुपये, 18.36 लाख रुपये, 26.28 लाख रुपये और 35.88 रुपये का भुगतान किया गया है। देयता को मंजूरी और लंबित देनदारियों का ब्योरा देते हुए मंत्री ने बताया कि देवसर ब्लॉक के संबंध में 428.6 9 रुपये की देनदारी है, जिसमें से 344.6 9 लाख रुपये स्पश्ट किए गए है।कुंड के लिए, 118.95 लाख रुपये में 158.9 लाख रुपये स्पश्ट किए गए है, काजीकुंड के लिए 425.56 लाख रुपये की कुल देयता में से 355.42 लाख रुपये का भुगतान किया गया और वेसू ब्लॉक के लिए, 560.06 लाख रुपये की कुल देयता से 457.21 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।मंत्री ने आगे कहा कि आज तक विभाग ने मजदूरी/ भौतिक देनदारियों के लिए जिलों को 1138 करोड़ रुपये जारी किए हैं।प्रश्न के दूसरे हिस्से का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि देवसर विधानसभा के पंचायत हलका में, कुल अनुमानित 466 कार्यों में से 155 कार्य 2121.24 लाख रुपये की राशि से पूरा हो गए हैं।मंत्री ने आगे कहा कि बीडीओ कार्यालय देवसर में, 80 प्रतिषत कर्मचारी पदों पर हैं और शेष पदों को योजना, वित्त और लोक निर्माण विभागों से प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरे जाने की आवश्यकता है जिसके लिए विभाग ने रिक्त पदों को भरने के मामले को संबंधित विभागों के साथ उठाया है। विधायकों, एम वाई तारिगामी, यावर मीर और रविंदर रैना ने भी मुख्य प्रश्न के अनुपूरक उठाए।