Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीजीसी झंजेडी में विश्व प्रसिद्ध डाकिन युनिवर्सिटी के प्रो मेया आजूलोवा द्वारा वर्कशाप का आयोजन

विश्व स्तर पर बीटैक व कंप्यूटर साईंस छात्रों के लिए नौकरी के नए रास्ते खुले, मैडिकल सेवाओं में भारी मांग: प्रो आजूलोवा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 21 Jan 2018

Last updated on: Jan 21, 2018, 00:00 IST

चंडीगढ़ गु्रप आफ कालेजिस के झंजेडी कालेज द्वारा अपने छात्रों को प्रदान की जा रही विश्व स्तरीय शिक्षा में और वृद्धि करते हुए नवीनतम जानकारी से अवगत करवाने के उद्देश्य से कैंपस में एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप में विश्व की टाप 50 युनिवर्सिटियों में एक डाकिन युनिविर्सिटी आस्टे्रलिया के प्रो (डा) मेया आजूलोवा ने आस्ट्रेलिया से खास तौर पर शिरकत करते हुए छात्रों के साथ अहम जानकारी शेयर की। इस दौरान उन्हें बिग डेटा एनालिसिस और सिग्नल प्रोसेसिंग तकनीक की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। काबिलेजिक्र है कि डा आजूलोवा की मुहारत मैथेमेटिकल माडलिंग व मानसिक कार्यों में है। जबकि गणित के बड़े विश्लेष्ण व संकेत प्रोसेसिंग के गणितक माडलिंग मेंवे विश्व स्तर पर पहली कतार मैं हैं।डा आजूलोवा ने छात्रों को स्वास्थ संभाल क्षेत्र में बिग डेटा एनालिटिक्स व मशीनी शिक्षा तरीकों की अहमियत बारे जानकारी देते हुए बताया कि मानवीय जीवन की रक्षा करने वाली मैडिकल लाइन में उलझनें बढऩे से डेटा संभाल भी उसी तरह मुश्किल आती हैं जिसका बेहतरीन समाधान बिग डेटा है। इसके साथ ही उन्होंने कई अहम विष्यों बारे जानकारी शेयर की। उन्होंने बीटैक के विभिन्न स्ट्रीम व कंप्यूटर साईंस के छात्रों के साथ जानकारी शेयर करते हुए कहा कि आज विश्व के हर क्षेत्र में नई तकनीकें व नए तरीके आने से विभिन्न स्ट्रीमों के इंजीनियरों की मांग बढ़ रही है। 

परंतु इन क्षेत्रों संबंधी अपनी शिक्षा के साथ साथ इन क्षेत्रों की जानकारी भी बेहद जरूरी हो जाती है। जबकि इस तरह की वर्कशाप्स छात्रों के लिए जानकारी का भरपूर खजाना होती हैं।सीजीसी के प्रेसिडेंट रश्पाल सिंह धालीवाल ने इस अवसर पर छात्रों को अपने संबोधन में कहा कि आज के समय की तेज रफ्तार में हर काम करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव आ गए हैं। जिसके चलते आज रोज कुछ नया करने का जज्बा होना जरूरी है। यह क्रांतिकारी बदलाव छात्रों के सिलेबस का हिस्सा नहीं बन सकते जबकि इस तरह के सैमिनार और एक्सपर्ट लैक्चर छात्रों को समय के साथ ही प्रैक्टिकल जानकारी देने में सहायाक सिद्ध होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी कोशिश अपने हर छात्र को डिग्री से पहले ही इस तरीके से तैयार करना है कि वह किसी भी नौकरी का इंटरव्यू देते समय हर तरह के मुश्किल मुकाबले के लिए संपूर्ण तरह से तैयार हो। यही कारण है कि स्थापना के बहुत कम समय में ही सीजीसी कालेज अंतराष्ट्रीय कंपनियों का पसंदीदा कालेज बन गया है। 

 

Tags: CGC Jhanjeri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD