Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

ज्योति ने 20 विधायकों को अयोग्य ठहरा नरेंद्र मोदी को दिया तोहफा : गोपाल राय

गोपाल राय
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jan 2018

Last updated on: Jan 20, 2018, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने शनिवार को यहां कहा कि निर्वाचन आयुक्त ए.के. ज्योति ने आप के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की सिफारिश कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी तरफ से तोहफा दिया है। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने लाभ का पद धारण करने के लिए आप के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की अपनी सिफारिश राष्ट्रपति के पास भेज दी है।राय ने मीडिया को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि पार्टी खुदरा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और शहर में सीलिंग अभियान की अनुमति देने के भाजपा के फैसले के खिलाफ एक अभियान शुरू करेगी।निर्वाचन आयोग ने आप के 20 विधायकों को लाभ का पद धारण करने के कारण उन्हें अयोग्य ठहराए जाने की अपनी सिफारिश शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेज दी है।राष्ट्रपति चुनाव आयोग की सिफारिश के अनुसार कार्रवाई करने के लिए बाध्य हैं। राय ने कहा, "जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो ज्योति वहां प्रधान सचिव थे और वह मोदी के सबसे अधिकारी थे।"वरिष्ठ नेता ने कहा, "आप के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराया जाना मोदी के लिए उनका उपहार है। इस तोहफे की वजह क्या थी? यह तोहफा उन्होंने क्यों दिया? देश और आम आदमी पार्टी यह जानना चाहती है।

"उन्होंने कहा, "देश में हर किसी के मन में केवल एक सवाल है कि सेवानिवृत्ति से मात्र दो दिन पहले यह निर्णय लेने की आखिर क्या मजबूरी थी।"राय ने उन दावों को भी खारिज कर दिया जिनमें कहा गया है कि आप के विधायकों को निर्वाचन आयोग के सामने उपस्थित होने के लिए कई मौके दिए गए थे। उन्होंने कहा कि मीडिया में झूठ फैलाया जा रहा है।राय ने कहा कि निर्वाचन आयोग की तरफ से भेजे गए हर नोटिस का आप के वकीलों ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान भी दंड देने से पहले लोगों का पक्ष सुना जाता था।निर्वाचन आयोग के एक कथित आदेश को दिखाते हुए राय ने कहा कि आयोग ने 13 मार्च, 2017 के बाद आप के विधायकों को सुनवाई की कोई तारीख नहीं दी गई थी।निर्वाचन आयोग ने हिंदू लीगल सेल के एक सदस्य, अधिवक्ता प्रशांत पटेल द्वारा जून 2015 में की गई एक शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने अपनी राय राष्ट्रपति के पास भेज दी है। पटेल ने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेजी याचिका में संसदीय सचिवों की नियुक्ति को कथित तौर पर अवैध कहा था।निर्वाचन आयोग के निर्णय बाद कांग्रेस और भाजपा ने केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है।दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आप के विधायकों को निर्वाचन आयोग की सिफारिश के खिलाफ अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया।

 

Tags: Gopal Rai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD