Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

तीन वर्श में 3683.57 करोड़ रुपए का कर वसूल किया : अजय नंदा

जम्मू कष्मीर में जीएसटी 8 जुलाई, 2017 से कार्यान्वित किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 19 Jan 2018

Last updated on: Jan 19, 2018, 00:00 IST

वित्त राज्य मंत्री अजय नंदा ने आज विधान सभा को बताया कि राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान विभिन्न स्रोतों से 3683.57 करोड़ रुपये का कर वसूल किया है।जेश गुप्ता के प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री ने बताया कि 2015-16 में 1241.84 करोड़ रुपये की, 2016-17 में 1369.79 करोड़ रुपये, जबकि चालू वित्त वर्ष के दौरान (2017 के अंत तक)  1071.94 करोड़ रुपये की राशि का कर प्राप्त हुआ।कैपेक्स (राज्य योजना) के तहत पिछले तीन वर्षों के दौरान प्रमुख परियोजनाओं और अन्य विकास योजनाओं पर व्यय का ब्योरा देते हुए मंत्री ने बताया कि वर्ष 2015-16 के दौरान जारी 3.11 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.42 करोड़ रुपये और 2016-17 में जारी 5.44 करोड़ रु रुपये के मुकाबले 1.70 करोड़,  2017-18 के दौरान (नवंबर 2017 के अंत तक) जारी 5.97 करोड़  रुपये के मुकाबले 2.70 करोड़ खर्च किए गए थे। उन्होंने आगे बताया कि देश में माल और सेवा कर 1 जुलाई 2017 को लागू किया गया और जम्मू व कश्मीर में 8 जुलाई, 2017 से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी का कार्यान्वयन देश में पेश किया गया सबसे व्यापक अप्रत्यक्ष कर सुधार है, जिसने कई केंद्रीय और राज्य करों को शामिल करने का मार्ग प्रशस्त किया है।

 उन्होंने कहा कि देश में यह एक एकल कर के साथ, राज्य की सीमाएं व्यापार और उद्योग के लिए बेकार हो गई हैं और टैक्स प्रपात लगभग गायब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि खपत वाले राज्यों में होने वाली देनदारियों के मुकाबले अन्य राज्यों में भुगतान किए गए करों के क्रेडिट के हस्तांतरण की अनुमति दी है। उन्होंने आगे बताया कि सभी बाधाओं से व्यापार को मुक्त करने के लिए चेक पोस्ट/ भौतिक बाधाओं को पूरी तरह हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के पूर्ण कार्यान्वयन को स्थिर करने के लिए कुछ और समय लगेगा और व्यापार और उद्योग पर इसका असर धीरे-धीरे दिखाई देगा।नंदा ने आगे बताया कि जीएसटी में टोल कर शामिल नहीं किया गया है और सरकार जम्मू और कश्मीर के संविधान की धारा 5 से प्राप्त कराधान शक्तियों के अनुसार जम्मू और कश्मीर लेवी टोल अधिनियम, संवत 1995 के तहत टोल के लिए सक्षम है, इसलिए टोल टैक्स वसूलना जीएसटी मानदंडों का कोई उल्लंघन नहीं है। इसके अलावा, मंत्री ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में टोल को समाप्त नहीं किया गया है। आर एस पठानिया, उस्मान अब्दुल मजीद, राजीव जसरोटिया ने एक देश एक कर की भावना में लखनपुर में टोल को समाप्त करने को लेकर पूरक प्रश्न उठाए।

 

Tags: Ajay Nanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD