Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

देश के मुद्दों पर विदेश में चर्चा करना अपरिपक्वता : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jan 2018

Last updated on: Jan 16, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस द्वारा राष्ट्र के मुद्दों को विदेश में उठाने के कदम को 'अपरिपक्वता' बताया और कहा कि यही वजह है कि लोग विपक्षी दल (कांग्रेस) को खारिज कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई की कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर राष्ट्रीय मुद्दों को ले जाकर कांग्रेस नेतृत्व ने अपनी अपरिपक्वता दिखाई है और लोग कांग्रेस को लगातार चुनावों में खारिज कर रहे हैं।"केंद्रीय गृहमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष राहुला गांधी के हाल के बहरीन दौरे का जिक्र कर रहे थे, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में रोजगार सृजन आठ वर्षो में निचले स्तर पर है।बहरीन में भारतीय प्रवासियों को अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार के तहत भारत दो खतरों का सामना कर रहा है, इसमें रोजगार सृजन में अक्षमता व घृणा व विभाजकारी ताकतों का उभार शामिल है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की प्रशंसा करते हुए गृहमंत्री ने कहा, "दोनों में अनुकरणीय संगठनात्मक कौशल है और इसका परिणाम दिख रहा है। अब हमारी 19 राज्यों में सरकारें हैं।"

टकराव की राजनीति को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री ने कहा, "केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार को सभी तरह का समर्थन देने के लिए तैयार है, लेकिन यह दुखद है कि दिल्ली सरकार द्वारा की जा रही टकराव की राजनीति बाधा बनी हुई है।"राजनाथ सिंह ने कहा, "हम चाहते हैं कि टकराव की राजनीति से दूर रहे।"उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में सीलिंग के संकट को हल करने का आश्वासन दिया।गृहमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों का विश्वास हासिल करने व जमीनी स्तर पर कार्य सुनिश्चित करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा, "हमें 'राजनीति में सब चलता है' का रवैया छोड़ना होगा।"उन्होंने कहा, "हमें समाज को बेहतर बनाने के लिए कार्य करने की जरूरत है।"केंद्र सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "दुनिया व देश के लोगों का मानना है कि भारत में शासन के लिए भाजपा बेहतरीन पार्टी है। एक अंतर्राष्ट्रीय सर्वे में सामने आया है कि 88 फीसदी मानते हैं कि मोदी भारत के बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं..जबकि 70 फीसदी ने भाजपा को बेहतरीन राजनीतिक पार्टी के तौर पर रेटिंग दी है।"

राजनाथ सिंह पीयू रिसर्च सेंटर के एक सर्वेक्षण का जिक्र कर रहे थे जिसे 2464 भारतीय पर किया गया था।उन्होंने कहा भारत स्थिर जीडीपी के साथ तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। दुनिया में निवेशक भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।उन्होंने कहा, "मौजूदा समय में हमारे पास सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार है।"भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, "मैं खुद जमीनी स्तर से उभर कर आया हूं व समझता हूं कि दिल्ली में सबसे कुशल राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके राजनीतिक नैतिक अधिकार को बढ़ाने व राजनीति को जनता के सेवा का माध्यम बनाने की अपील करता हूं।"उन्होंने जोर दिया कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है और निस्वार्थ व मेहनती नेतृत्व ने इसे 70 सालों में उभारा है। उन्होंने कहा कि हमें इस नेतृत्व के दिशा-निर्देश का पालन करना है।

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD