वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ. लाल सिंह ने आज जम्मू विश्वविद्यालय में 2 दिवसीय जेएंडके स्टेट एथलेटिक चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया। यह चैम्पियनशिप खेल एवं युवा सेवा मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से एक गैर सरकारी संस्था स्कूल स्पोर्टस प्रोमोशन फाउंडेशन (एसएसपीएफ) द्वारा आयोजित की गई थी। एथलीटों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने छात्रों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास हेतु अन्य खेल गतिविधियो की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि खेलों को पाठ्यक्रम का एक हिस्सा बनाना चाहिए।चौ. लाल सिंह ने कहा कि सरकार ने राज्य में खेल ढांचे को सुदृढ़ बनाने और इसके स्तर को बढ़ाने हेतु विभिन्न कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि क्शेत्र स्तर पर खेल परिसरों का निर्माण होगा तथा प्रत्येक पंचायत को एक खेल का मैदान मिलेगा।इससे पूर्व मंत्री ने एसएसपीएफ ध्वजारोहण कर 2 दिवसीय एथलेटिक चैम्पियनशिप का शुभारम्भ किया।इसके उपरांत मंत्री ने राज्य में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लागू करने की स्थिति की समीक्षा हेतु राज्य प्रदूशण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को पॉलिथीन की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिये।एसपीसीबी के चेयरमैन, एसपीसीबी के क्षेत्रीय निदेशक तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।मंत्री ने कहा कि राज्यभर में पॉलिथीन की तस्करी पर नजर रखने हेतु लखनपुर, लोअर मुंडा टोल पोस्टों पर अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सम्बंधित अधिकारियों को पहले से ही पूरे राज्य में पॉलिथीन तस्करी रोधी अभियान शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं।