Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है यह चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है और नरेंद्र मोदी सारे देश को आगे ले जाना चाहते हैं : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज केस में से नाम निकालने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू निरंकारी युवाओं के लिए ‘कैरियर मार्गदर्शन वर्कशाप’ का आयोजन किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 3 हज़ार रुपए रिश्वत लेता पटवारी का कारिंदा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

 

कश्मीर में भीषण ठंड, कारगिल में तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे

Listen to this article

5 Dariya News

श्रीनगर , 14 Jan 2018

कश्मीर घाटी में बीती रात को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया। वहीं, कारगिल में तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "शून्य से 20 डिग्री नीचे तापमान के साथ कारगिल जम्मू एवं कश्मीर में सबसे ठंडा रहा। लेह में तापमान शून्य से 10.9 डिग्री नीचे रहा।"अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में शून्य से 5.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।" अधिकारी ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान मौसम ठंडा और शुष्क बना रहेगा और कश्मीर और लद्दाख में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 8.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 3.3 डिग्री, बनिहाल में 1.8 डिग्री, भदरवाह में 0.6 डिग्री और उधमपुर में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD