Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

दिल्ली सरकार हर साल 77000 बुजुर्गो को मुफ्त कराएगी तीर्थयात्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2018

Last updated on: Jan 09, 2018, 00:00 IST

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार हर साल 77 हजार वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से अधिक आयु के) को मुफ्त में तीर्थयात्रा की सुविधा देगी। यह जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को दी। ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम हो और जो सरकारी व किसी स्वायत्त निकाय के कर्मचारी न हों, इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।सिसोदिया ने बताया कि 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' के तहत इन यात्राओं को कराया जाएगा। दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई।जिन पांच तीर्थ मार्गो को बुजुर्ग चुन सकते हैं, उनमें मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी, हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ, पुष्कर-अजमेर, अमृतसर-आनंदपुर साहिब और जम्मू-वैष्णो देवी मंदिर शामिल हैं।राज्य सरकार यात्रा के पात्र नागरिकों के लिए यात्रा, ठहरने और खाने का बंदोबस्त करेगी। हर तीर्थयात्री पर लगभग सात हजार रुपये खर्च आएगा।वरिष्ठ नागरिक अपने साथ 18 साल से अधिक आयु का कोई परिचारक रख सकेंगे। इसका खर्च भी सरकार वहन करेगी।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर यात्रा की अवधि तीन दिन और दो रातों की होगी और हर साल हर विधानसभा क्षेत्र से यात्रा के लिए ग्यारह सौ बुजुर्ग चुने जाएंगे।आवेदन पत्र संभागीय आयुक्त कार्यालय, संबंधित विधायक या तीर्थयात्रा समिति के जरिए आनलाइन भरे जा सकेंगे और तीर्थ यात्रियों का चयन ड्रॉ निकालकर किया जाएगा।सिसोदिया ने उस तिथि का खुलासा नहीं किया, जब से यह यात्रा शुरू होगी, लेकिन यह जरूर कहा कि योजना जल्द ही लागू होगी।

 

Tags: Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD