ऊर्जा विकास विभाग में कंडी क्षेत्रों सहित शोपियां जिले के सभी क्षेत्रों में ऊर्जा सम्पर्क के सुधार हेतु विभिन्न कदम उठाये हैं और जिले में एचटी/एलटी सम्पर्क के सुधार हेतु टीएंडडी के अंतर्गत 1 करोड़ रु.की राशि जारी की गई है जिसपर कार्य चल रहा है। उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने यह बात आज उच्च सदन में जफर इकबाल मन्हास के एक प्रष्न के उत्तर में कही। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि गत 5 वर्शों से टीएंडडी क्षेत्र के अंतर्गत केपैक्स बजट में ऊर्जा सम्पर्क के सुधार हेतु प्रत्येक जिले के लिए प्रतिवर्श 1 करोड़ रु. निर्धारित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्श 2016-17 के दौरान सरकार ने राज्य में कांटेदार तार, खराब कंडक्टर और पुराने खम्बों को बदलने के लिए पीएमडीपी के अंतर्गत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 1 करोड़ रु. जारी किये हैं। उपमुख्यमंत्री ने इसके अतिरिक्त बताया कि केलर में 3.4 करोड़ रु. की अनुमानित राशि से 1 गुणा 6.3 एमवीए क्षमता वाला एक रिसिविंग स्टेशन बनाया जा रहा है जिसपर दिसम्बर 2017 के अंत तक 1.9 करोड़ रु. का व्यय हो चुका है। इस रिसिविंग स्टेशन के इस वर्श के मार्च के अंत तक पूरा होने की संभावना है। उपमुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि कनीपोरा में टीईसी द्वारा 2.87 करोड़ रु. की राशि से रिसिविंग स्टेशन के निर्माण की एक योजना मंजूर की गई है जिसपर कार्य शुरू किया जाएगा।