Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीः जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मण्डी , 08 Jan 2018

Last updated on: Jan 08, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के धरोटधार में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजकीय माध्यमिक पाठशाला धरोटधार को उच्च पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में धरोटधार के मतदाताओं ने उन्हें व्यापक समर्थन दिया जिसके लिए वह उनके आभारी हैं। उन्हें इस बात का अन्दाजा नहीं था कि मण्डी जिला से इस बार मुख्यमंत्री बनेगा क्योंकि पहले भी कई अवसर आए जब जिला से मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गया। वर्ष 1967 से 1982 तक ठाकुर कर्म सिंह इस महत्वपूर्ण पद के दावेदार रहे लेकिन मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। इसी तरह 1993 में पण्डित सुख राम भी मुख्यमंत्री बनने के सशक्त दावेदार थे, लेकिन उन्हें भी यह अवसर नहीं मिल सका। वह प्रधानमंत्री के आभारी हैं कि उन्होंने मण्डी जिला का मान रखा और मुझे मुख्यमंत्री का पद नवाज़ा।उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान यह काफी चर्चा रही कि सिराज विधानसभा क्षेत्र से इस बार कौन विधायक होगा, लेकिन महिलाओं, युवाओं और अन्य स वर्गों ने उन्हें भरपूर समर्थन देकर जीत दिलाई, जिसके लिए वह उनके हमेशा ऋणी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने थुनाग में एक चुनावी जनसभा के दौरान उन्हें बातों ही बातों में ईशारा किया था कि मुझे कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है, लेकिन यह अहसास नही था कि मुझे मुख्यमंत्री के सम्मानित पद पर बैठाया जाएगा। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भी प्रधानमंत्री व भाजपा अध्यक्ष के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अगले पांच वर्षों के बाद फिर से सत्तासीन होगी और कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को सत्ता में नहीं आने देगी। कांग्रेस सरकार ने 46,500 करोड़ रुपये का ऋण विरासत में छोड़ा है जो एक चिन्तनीय विषय है, लेकिन इसके बावजूद विकास के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास करेगी। विधायक विनोद कुमार ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। श्री जय राम ठाकुर ने इससे पूर्व शिकवाड़ी में अपने ईष्टदेव मतलोडा मन्दिर में पूजा अचर्ना की। उन्होंने शिकवाड़ी पंचायत में छोटे रास्तों व सड़कों के रख-रखाव के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला शिकवाड़ी के भवन निर्माण के लिए आकलन तैयार करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकवाड़ी बस अड्डे से देव मतलोडा मन्दिर तक मार्ग में सुधार किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माता श्रीमती ब्रिकू देवी, धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर व अन्य परिजन उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD