Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

तीन तलाक विधेयक पर सरकार कांग्रेस के संपर्क में : अनंत कुमार

अनंत कुमार
अनंत कुमार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jan 2018

Last updated on: Jan 02, 2018, 00:00 IST

राज्यसभा में तीन तलाक विधेयक बिना किसी रुकावट के पारित करवाने को लेकर सरकार मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से बातचीत कर रही है। इस विधेयक को बुधवार को राज्यसभा में पेश किया जा सकता है। यह जानकारी मंगलवार को सरकार की ओर से दी गई। संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार कहा," तीन तलाक विधेयक को लेकर हम कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों से बातचीत कर रहे हैं और विधेयक के राज्यसभा में निर्बाध तरीके से पारित होने की आशा करते हैं। इसे आज या कल (बुधवार) प्रस्तुत किया जा सकता है। शायद कल (बुधवार) ही।"उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की ओर से लोकसभा में विधेयक में किसी प्रकार के संशोधन की मांग नहीं की गई थी। उसी प्रकार उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विधेयक राज्यसभा में भी बिना किसी रुकावट के पास हो। इस बीच, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की मंगलवार को बैठक हुई जिसमें उच्च सदन में विधेयक प्रस्तुत होने की स्थिति में उस पर रणनीति तय करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।माना जा रहा है कि विपक्षी दल या तो वे विधेयक में तीन तलाक को आपराधिक कृत्य ठहराए जाने के खिलाफ संशोधन की मांग करेंगे या फिर विधेयक को विस्तृत विचार-विमर्श के लिए प्रवर समिति के पास भेजने की बात करेंगे।

 

Tags: Ananth Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD