राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह, पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवानी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा उप मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में आजऐतिहासिक रिज मैदान पर वीरेन्द्र कंवर को प्रदेश के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।पूर्व मुख्यमंत्री श्री शान्ता कुमार व प्रो. प्रेम कुमार धूमल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति, सभी सांसद व विधायक भी उपस्थित थे।
वीरेन्द्र कंवर का संक्षिप्त जीवन परिचय
सपुत्र श्री जगजीत सिंह; 29 जनवरी, 1964 को गांव दीब, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर में जन्म; स्नातक, विधि स्नातक तथा फार्मेसी में डिप्लोमा; श्रीमती मीना कुमारी से विवाह; एक पुत्र एवं एक पुत्री;
बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य; संयोजक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला हमीरपुर, 1981-85; महासचिव, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला ऊना, 1992-95; प्रधान, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला ऊना, 1995-2000; सदस्य, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी, 2003-06; अध्यक्ष, भाजपा, जिला ऊना, 2006 से; उप-प्रधान, ग्राम पंचायत पलाहता, 1998-2000 एवं सदस्य जिला परिषद, ऊना, 2000-03 ।
मार्च 2003 में प्रदेश विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए तथा दिसम्बर 2007 में पुनः निर्वाचित हुए।
वर्ष 2012 में दूसरी बार हि.प्र. विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए।
वर्ष 2017 में लगातार तीन बार हि.प्र. विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए।
भाषा ज्ञानः हिन्दी और अंग्रेजी ।
स्थाई पताः गांव गेहरा, डाकघर हरोट, तहसील बंगाणा, जिला ऊना ।