Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अनिल कुमार शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Dec 2017

Last updated on: Dec 27, 2017, 00:00 IST

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह, पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवानी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा उप मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में आजऐतिहासिक रिज मैदान पर अनिल कुमार शर्मा को प्रदेश के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।पूर्व मुख्यमंत्री श्री शान्ता कुमार व प्रो. प्रेम कुमार धूमल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति, सभी सांसद व विधायक भी उपस्थित थे। 

अनिल कुमार शर्मा का संक्षिप्त जीवन परिचय

सपुत्र पण्डित सुख राम (पूर्व मंत्रीः) 30 जून, 1956 को सुल्तानपुर, जिला कुल्लू में जन्म, बी.एस.सी. (डेरी टेक्नोलॉजी) शिमला, चण्डीगढ़ तथा ए.ए.आई. इलाहाबाद से शिक्षा प्राप्त, श्रीमती सुनीता शर्मा से विवाह, दो पुत्र; व्यावसायी एवं बागवान।

नवम्बर 1993 में राज्य विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए; राज्य मंत्री, युवा सेवाएं, खेल तथा वन, 1993-96 । 

सदस्य, राज्य सभा, 1998-2004 । इस दौरान सदन की रेलवे तथा खाद्य आपूर्ति एवं लोक वितरण समितियों और संचार मंत्रालय तथा संचार एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्रालय से सम्बन्धित कन्सलटेटिव समितियों के सदस्य रहे।

दिसम्बर 2007 में प्रदेश विधान सभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए। वर्ष 2012 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रहे।

हिमाचल प्रदेश निर्वाचन-2017 में मण्डी से भाजपा टिकट पर निर्वाचित हुए। 

विनोद एचं मनोरंजनःअध्ययन, खेलकूद।

विशेष रूचिःकृषि/बागवानी, शिक्षा एवं युवा कार्य

विदेश यात्राःजापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, हॉगकॉग, अमेरिका, फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड, बैंकॉक, स्विटजरलैंड तथा इटली।

स्थाई पताः हाउस नम्बर 228/6, लोआर समखेतर, मण्डी शहर, जिला मण्डी। 

 

Tags: Anil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD