Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड महिला अधिकारों के लिए आगे आए : महेंद्र नाथ पांडेय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 26 Dec 2017

Last updated on: Dec 26, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन तलाक विधेयक के मुद्दे पर कहा है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड वर्षो से तीन तलाक के कारण पीड़ित और प्रताड़ित भारतीय मुस्लिम समाज की महिलाओं के साथ हुए अन्याय का प्रायश्चित करे तथा महिला अधिकारों के सम्मान, उनकी सुरक्षा तथा महिलाओं की मर्यादा का सम्मान करते हुए विधेयक के समर्थन में आगे आए। पार्टी ने कहा कि मुस्लिम धर्म के अनेक अनुयायी देश हैं जहां तीन तलाक निषेध है। ऐसे में भारत में भी मुस्लिम महिलाओं को सम्मान और मर्यादा के साथ जीवन जीने का हक है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को कहा, "भाजपा नेतृत्व की पहल का ही नतीजा है कि सैकड़ों वर्षो से भारत में तीन तलाक का दंश झेल रही मुस्लिम समाज की महिलाएं भी अब इस कुरीति के खिलाफ संघर्ष के लिए आगे आ रही हैं। मुस्लिम समाज से अनेक शिक्षित तथा जागरूक महिलाओं ने खुलकर सरकार द्वारा तीन तलाक पर लाए जा रहे विधेयक और उसमें किए गए सजा के प्रावधान को आवश्यक बताया है।"पांडेय ने कहा, "मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा तीन तलाक से संबंधित विधेयक को शरीयत तथा संविधान के मौलिक अधिकारों से जोड़ा जाना गलत है। तीन तलाक का प्रावधान शरीयत में नहीं है तथा यह विधेयक मुस्लिम महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए है।" भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "करोड़ों की संख्या में भारत में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग समाज में व्याप्त इस कुरीति के सख्त खिलाफ हैं। अनेक पढ़े-लिखे जागरूक मुस्लिम समाज के लोगों ने विधेयक का मुखर होकर समर्थन किया है। फतवा जैसे कुरीति के डर से मुस्लिम समाज से बड़ी संख्या में लोगों का मौन समर्थन है।"उन्होंने कहा, "हम उन सब लोगों का स्वागत करते हैं जो आधी आबादी के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ विधेयक के समर्थन में हैं।"

 

Tags: Mahendra Nath Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD