Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जेटीएफआरपी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रतिक्रिया हेतु मजबूत प्रक्रिया बनाने में सहायता करेगा- अब्दुल रहमान वीरी

वर्ल्ड बैंक वित्तपोशित जेटीएफआर परियोजना की प्र्रगति की समीक्षा की, कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 21 Dec 2017

Last updated on: Dec 21, 2017, 00:00 IST

राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं पुनःनिर्माण मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने आज वर्ल्ड बैंक द्वारा वित्तपोशित झेहलम-तवी बाढ़ बहाली परियोजना (जेटीएफआरपी) के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।उद्योग एंव वाणिज्य आयुक्त सचिव शैलेन्द्र कुमार, आरएंडबी आयुक्त सचिव संजीव वर्मा, पुलिस महानिदेषक (एसडीआरएफ) दिलबाग सिंह, कार्य विकासायुक्त विमल टिकू, जेटीएफआरपी के सीईओ विनोद शर्मा, जेकेपीसीसी के महाप्रबंधक हर केवल सिंह तथा विभिन्न कार्यकारी एजैंसियों के अन्य सम्बंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सचिव ने मंत्री को विभाग द्वारा लिये गये कार्यों की प्रगति की जानकारी दी तथा निर्धारित समय के भीतर इन्हें पूरा करने का आष्वासन दिया। जेटीएफआरपी के सीईओ ने बैठक को परियोजनाओं की प्रगति और 1500 करोड़ रु. की परियोजना में आ रही रूकावटों के मुददों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलों तथा सडकों के निर्माण कार्य और परियोजना के अंतर्गत अन्य महत्वपूर्ण कार्यों हेतु निविदा प्रक्रिया प्रगति पर हैं। 

मंत्री ने जेटीएफआरपी से सड़क के कार्यो को तेजी से पूरा करने और मालिकों को मुआवजे के लिए जरूरी राशि सहित सड़कों के निर्माण के लिए आवष्यक भूमि का अनुमान लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यहां पर भूमि अधिग्रहन की आवष्यकता नहीं हैं वहां पर प्राथमिकता से कार्य शुरू किये जायें।सडकों, पुलों तथा स्कूली भवनों के निर्माण कार्यों से सम्बंधित आरएंडबी के आयुक्त सचिव ने मंत्री को इन कार्यों की प्रगति और परियोजना की प्रगति में रूकावटों के मुददों की जानकारी दी। वीरी ने सम्बंधित कार्यकारी एजैंसियों से झेलम-तवी बाढ़ बहाली परियोजना के अंतर्गत कार्यान्वित की जा रही विभिन्न सह परियोजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए कहा ताकि यथाशीघ्र कार्यो को पूरा किया जा सके। इसके अतिरिक्त बैठक में बताया गया कि अस्थि एवं जोड़ अस्पताल श्रीनगर तथा एलडी अस्पताल श्रीनगर में अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लाल देद अस्पताल में आगामी वर्श के मार्च तक कार्य शुरू होगा। 

स्वास्थ्य ढांचे के निर्माण से सम्बंधित मंत्री ने जेटीएफआरपी से इन दो स्वास्थ्य संस्थानों में प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा। श्रीनगर नगर निगम से सम्बंधित कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए बैठक में बताया गया कि आवष्यक मशीनों की खरीद की प्रक्रिया जारी है। मंत्री ने एसएमसी से सभी नई परियोजनाओं हेतु डीपीआर तैयार करने और इन पर कार्य शुरू करने हेतु सभी आवष्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए कहा। एसडीआरएफ के डीजीपी ने बताया कि नावों की खरीद की प्रक्रिया प्रगति पर है तथा एसडीआरएफ ने काफी ज्यादा नावें प्राप्त की हैं। उन्होंने एसडीआरएफ कर्मियों को प्रशिक्षण देने हेतु कुछ राशि की मांग की। मंत्री ने डीजीपी से जेटीएफआरपी के सीईओ को एक विस्तृत प्रशिक्षण प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा जिससे कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत राशि का प्रबंध किया जाएगा। 

श्रीनगर में आपातकालीन ओप्रेशन सैंटर (ईओसी) की प्रगति पर चर्चा करते हुए मंत्री ने जेटीएफआरपी को सुरक्षित स्थलों पर सैंटर स्थापित करने और इससे शीघ्र क्रियशील बनाने के निर्देश दिये।वीरी ने जेटीएफआरपी के सीईओ को साप्ताहिक आधार पर महत्वपूर्ण परियोजना की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी सम्बंधितों से इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए कहा। मंत्री ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान प्रतिक्रिया हेतु एक मजबूत प्रक्रिया बनाने के लिए झेलम-तवी बाढ़ बहाली परियोजना को यथाशीघ्र पूरा करने की आवष्यकता है तथा उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिये। 

 

Tags: Abdul Rehman Veeri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD