Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऑटोमोबाइल उद्योग में कौशल भारत में योगदान के लिए मारुति सुजुकी के साथ कौशल विकास मंत्रालय ने एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2017

Last updated on: Dec 18, 2017, 00:00 IST

कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्‍य मंत्री अनंत कुमार हेगडे की गरिमामयी उपस्‍थिति में भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के प्रशिक्षण महानिदेशक (डीजीटी)  और मारुति सुजुकी इंडिया लि. ने आज एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए, ताकि कौशल भारत मिशन के तहत युवाओं को ऑटोमोबाइल एवं विनिर्माण उद्योग से संबंधित उच्‍च रोजगार संभावनाएं वाले कारोबार मुहैया कराए जा सकें। इस फ्लेक्सी एमओयू पर श्री विजय कुमार देव, महानिदेशक, डीजीटी (एमएसडी) और श्री मुकेश कुमार गुप्‍ता, उपाध्‍यक्ष (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) ने हस्‍ताक्षर किए।इस अवसर पर भारत सरकार के माननीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्‍य मंत्री श्री अनंत कुमार हेगडे ने कहा, ‘मैं आपके बीच यहां आकर एवं आपसे नई चीजें सीखकर अत्‍यंत प्रसन्‍न हूं। यह एक अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण पहल है और इसका हिस्‍सा बनने पर मुझे बेहद खुशी हो रही है। मारुति पिछले दो वर्षों से बुनियादी प्रशिक्षण देती रही है और हमारे पिछले संवाद के दौरान कंपनी ने अपनी पहुंच बढ़ाने संबंधी इरादा व्‍यक्‍त किया था। मैं यह सुझाव देना चाहूंगा कि मारुति को बुनियादी प्रशिक्षण के साथ-साथ उन विद्यार्थियों को अग्रिम स्‍तर का प्रशिक्षण भी देना चाहिए जो इस दिशा में अपनी जानकारियां और ज्‍यादा बढ़ाने को उत्‍सुक हैं। फिलहाल यह प्रशिक्षण 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्‍तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करता है।’ 

ऑटोमेशन एवं ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े सहायक उद्योगों में ऐसी विभिन्‍न कंपनियां कार्यरत हैं, जिनका संचालन उद्यमियों द्वारा किया जा रहा है। इन उद्यमियों को अपना कारोबार सफलतापूर्वक चलाने के लिए आरंभिक प्रशिक्षण की सख्‍त जरूरत है। मारुति इन नवोदित उद्यमियों के लिए विशेष पाठ्यक्रम तैयार कर सकती हैं, क्‍योंकि कौशल प्रशिक्षण और उद्यमिता एक ही सिक्‍के के दो अहम पहलू हैं।’उपर्युक्‍त समझौते के तहत डीजीटी के साथ सलाह-मशविरा करके मारुति सुजुकी ऑटोमोबाइल उद्योग की जरूरतों के अनुरूप विशिष्‍ट प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित करेगी। यह कंपनी आईटीआई, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्रों, प्रशिक्षणदाता भागीदारों के प्रशिक्षण केंद्रों और मारुति सुजुकी से संबंधित वेंडरों एवं डीलरों के यहां उपलब्‍ध सुविधाओं एवं सेवाओं से लाभ उठाते हुए देश भर में विभिन्‍न स्‍थानों पर अपने पाठ्क्रम शुरू करेगी। इन पाठ्यक्रमों में विनिर्माण, ऑटोमोटिव सेवा एवं मरम्‍मत, ऑटोमोटिव बॉडी मरम्‍मत एवं ऑटोमोटिव पेंट मरम्‍मत शामिल हैं।सफल प्रशिक्षु मारुति सुजुकी अथवा इसके व्‍यावसायिक भागीदारों के यहां रोजगार पाने के पात्र होंगे। हालांकि, इससे पहले इन प्रशिक्षुओं को मारुति सुजुकी अथवा इसके व्‍यावसायिक भागीदारों के चयन पैमाने पर खरा उतरना होगा। 15 दिसम्‍बर, 2017 तक 1680 से भी ज्‍यादा विद्यार्थियों ने संबंधित पाठ्यक्रम में अपना नामांकन करा लिया है और यह आंकड़ा वित्‍त वर्ष 2018-19 तक बढ़कर 2400 हो जाने की आशा है।

 

Tags: Ananth Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD