सांप्रदायिक हिंसा, तेलंगाना विधेयक अगले सत्र में : शिंदे
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली (आईएएनएस) , 19 Dec 2013
Last updated on: Dec 19, 2013, 00:00 IST
केंद्र सरकार सांप्रदायिक हिंसा विरोधी विधेयक और तेलंगाना के गठन संबंधी विधेयक संसद के अगले सत्र में पेश करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रिमंडल ने सांप्रदायिक और लक्षित हिंसा निरोधक (न्याय और क्षतिपूर्ति पहुंच) विधेयक, 2013 को 16 दिसंबर को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के बुधवार को खत्म हुए संसद सत्र में ही पेश किए जाने की संभावना थी। भाजपा और कुछ अन्य विपक्षी दल इस विधेयक का कड़ा विरोध कर रहे हैं।मंत्रिमंडल ने आंध्र प्रदेश के विभाजन और तेलंगाना के गठन का भी एक विधेयक पारित किया था। वह इस समय अभिमत के लिए आंध्र प्रदेश विधानसभा में है।