Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मित्तल द्वारा 76 सर्विस प्रोवाईडर ट्रेनरों को नियुक्ति पत्र

आईटीआईज़ के लिए पहली बार ऑन लाईन दाखिला शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 18 Dec 2013

Last updated on: Dec 18, 2013, 00:00 IST

पंजाब के उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल द्वारा आज अपग्रेड की गई 34 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण देने के लिए नए चुने गये 76 सर्विस प्रोवाईडर ट्रेनरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये और साथ ही राज्य भर की आईटीआईज में पहली बार ऑन दाखिले के लिए बैवसाईट की शुरूआत की गई।इस अवसर पर नवनियुक्त ट्रेनरों को सम्बोधन करते हुए मित्तल ने उनको डियूटी पूरी ईमानदारी व तनदेही से निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अब जब पंजाब में तेजी से निवेश हो रहा है और औद्योगिक क्षेत्र में राज्य तेजी से उन्नति कर रहा है तो सबसे अधिक जरूरत अनुभवी श्रमिकों की है। जिसमें नवनियुक्त ट्रेनर बड़ी भूमिका अदा करेंगें। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि राज्य के तीन मैडिकल कालेजों में नवनियुक्त ट्रेनरों का मैडिकल इक्_ा ही करवाया जाये और स्टेशन अलाट करते समय मैरिट अनुसार निकट से निकट स्टेशन दिये जाएं। 

मित्तल ने घोषणा की कि विभाग द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष योग्यता टैस्ट शुरू किया जा रहा है जिसके तहत विद्यार्थी दाखिले के समय ट्रेड का चयन करते समय वह टैस्ट देकर पता लगा सकेंगें कि वह किस ट्रेड को बेहतर ढंग से पढ़ सकते हैं।मित्तल द्वारा इस मोैके पर राज्यभर की सरकारी और नीजि आईटीआईज़ में दाखिले के लिए पहली बार ऑन लाईन प्रक्रिया की भी शुरूआत की। इस बैवसाईट पर आज से ही (18 दिसम्बर) रजिस्टे्रशन आरम्भ हो गई है। शिक्षार्थी एनआईसी द्वारा तैयार की गई बैवसाईट पर ऑन लाईन रजिस्ट्र करते हुए जनवरी और फरवरी महीने में तीन कौंसलिंगों दौरान अपनी इच्छा का ट्रेड और स्टेशन पर स्थित संस्थाओं में दाखिला ले सकेंगें। शिक्षार्थियों की सुविधा के लिए बैवसाईट पर एक मैनुअल भी डाला गया है जो कि पर देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त दाखिला पॉलिसी, रिजर्बेशन पॉलिसी और सीटों की पूरी जानकारी प्रॉसपैक्ट में तैयार करके बैवसाईट पर डाली गई है। शिक्षार्थी अपने आप इस ऑन लाईन दाखिले का लाभ उठा सकेंगें।इस अवसर पर सम्बोधन करते हुए प्रमुख सचिव ए आर तरवाड़ ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सभी आईटीआईज़ को आपस में इंटरनैट द्वारा जोड़ा जा रहा है जिससे सारी व्यवस्था में पारदर्शिता और जबावदेही आएगी।इसके अतिरिक्त श्री बी पुरूषार्था आईएएस, डायरैक्टर तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण ने नवनियुक्त ट्रेनरों को बधाई देते हुए विभाग में शामिल होने का स्वागत किया और उनको बेहतर ढंग से ट्रेनिंग करवाने और अपनी डियूटी समय पर पूरी करने पर बल दिया। श्रीमती दलजीत कौर सिद्दू अतिरिक्त निर्देशक द्वारा मित्तल का धन्यवाद किया।

 

Tags: madan mohan mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD