Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी एक अज्ञानी प्रचार-शास्त्री : आनंद शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Dec 2017

Last updated on: Dec 06, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने बुधवार को नरेंद्र मोदी को एक 'अज्ञानी प्रचार-शास्त्री' बताया और कहा कि 'उन्हें अर्थव्यवस्था का कम ज्ञान है' और वह देश की अर्थव्यवस्था को 'बेपटरी' कर रहे हैं। शर्मा ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री इतिहास को लेकर अज्ञानी व अशिष्ट हैं और अर्थव्यवस्था में उनका अल्प ज्ञान है।"उन्होंने ट्वीट में कहा, "अर्थव्यवस्था बेपटरी हो गई है, नौकरियां चली गईं, कारोबार ठप हो गए।"शर्मा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "एक अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री(मनमोहन सिंह) के बदले प्रचार-शास्त्री प्रधानमंत्री(नरेंद्र मोदी) के आ जाने से भारत को परेशानियां झेलनी पड़ीं।"उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद है कि भारत के पास ऐसा प्रधानमंत्री है, जो डींग मारने वाला, घमंडी और इतिहास, तथ्य और जमीनी सच्चाई के साथ लगातार विवाद पैदा करता है।"पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "उन्होंने आदतन इतिहास का अपमान व गलत व्याख्या, तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है।"कांग्रेस और भाजपा आगामी गुजरात चुनाव के मद्देनजर एक-दूसरे पर हमले करने का खासकर सोशल मीडिया पर कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।एक चुनावी सर्वेक्षण में मंगलवार को बताया गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। भाजपा गत 22 वर्षो से वहां सत्ता में है।

 

Tags: Anand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD