Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

योगी आदित्यनाथ से बाबा रामदेव की मुलाकात, कई क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 03 Dec 2017

Last updated on: Dec 03, 2017, 00:00 IST

योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर उनसे फूड प्रोसेसिंग यूनिट समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। मुलाकात के दौरान उनके साथ आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद बाबा रामदेव ने बताया कि हमारी नोएडा में स्थित फूड प्रोसेसिंग यूनिट से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। हमने इसे शुरू करने के लिए 2018 तक का लक्ष्य रखा है।भेंट के दौरान बाबा की योगी से उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर समिट-2018 के संदर्भ में भी चर्चा हुई।बाबा रामदेव कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात में गो-अनुसंधान, गो-सेवा, गो-संवधर्न, कृषि और उत्तर प्रदेश में अन्य कई प्रकार के निवेश को लेकर चर्चा हुई। योगी आदित्यनाथ ने निवेश में संभव मदद का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के दिव्य भारत बनाने की कल्पना में हम उनका सहयोग करना चाहते हैं। 2018 में नोएडा वाले कार्य को मूर्तरूप देने का प्रयास है। 

तीन तलाक के संबंध में किए गए सवाल पर रामदेव ने कहा कि मजहब के नाम पर किसी के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। महिलाओं के सम्मान से समाज आगे बढ़ेगा। तीन तलाक को लेकर केंद्र सरकार जो कानून बना रही है, वो एक सराहनीय पहल है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी फर्म पतंजलि उत्तर प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा दे रही है। पतंजलि नोएडा में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर काम कर रही है। इसके 2018 में पूरा होने की संभावना है। कुछ मुद्दों को लेकर राज्य सरकार और पतंजलि के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। इसे लेकर रविवार की सुबह बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। 

 

Tags: Yogi Adityanath , Baba Ramdev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD