Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नए सूचना युग में आतंकियों को मिल रहा है लाभ : बराक ओबामा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Dec 2017

Last updated on: Dec 01, 2017, 00:00 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को कहा कि आज के नए सूचना युग में आतंकियों को लाभ मिल रहा है, अत्याचारी व बुरे तत्व समृद्ध होते जा रहे हैं और उनका प्रचार हो रहा है। ओबामा ने कहा कि यह सही है कि आज लोग पहले की तुलना में अधिक जुड़े हुए हैं, लेकिन लोकतंत्र की हिफाजत के लिए इंटरनेट का नियमन जरूरी है।एचटी लीडरशिप समिट में अपने भाषण में ओबामा ने कहा, "प्रौद्योगिकी विकासशील देशों के बीच पुल का काम रही है। इसकी मदद से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ रहे हैं लेकिन प्रौद्योगिकी की तीव्र रफ्तार का एक खतरनाक पहलू भी है। विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को बुरी खबरें भी परोसी जा रही हैं।"उन्होंने कहा कि अगर इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो सोशल मीडिया समेत प्रौद्योगिकी का यह उफान लोगों को अलगाववाद और संप्रदायवाद की तरफ ले जाएगा और आखिरकार उनको पराया बना देगा। यह खतरनाक होगा और परिपक्व लोकतंत्रों में अफरातफरी पैदा कर देगा जो पहले से ही इन मसलों के हल का तरीका ढूंढ रहे हैं।बाद में प्रश्नोत्तर सत्र में ओबामा ने कहा कि ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म सूचना के शक्तिशाली औजार हैं, जिनका इस्तेमाल भले या बुरे दोनों कामों में किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "युवा पीढ़ी इन मंचों पर ज्यादा समय बिता रही है और इनसे आकर्षित हो रही है। उनको यह सिखाने की जरूरत है कि सूचनाओं का इस्तेमाल कैसा किया जाए।"अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सोशल मीडिया पर निर्भरता से अनियोजित फैसले होंगे जोकि दुनिया के लिए आदर्श स्थिति नहीं है।उन्होंने कहा कि मनोवैज्ञानिक भी अब कहने लगे हैं कि सोशल मीडिया के मंचों पर लिए जाने वाले शीघ्र और अनियोजित फैसलों से कुछ अच्छा होने से ज्यादा खतरे पैदा हो सकते हैं।

 

Tags: Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD