Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

अरुण जेटली पूंजीपतियों की कर्जमाफी पर जनता को बेवकूफ बना रहे : अभिषेक मनु सिंघवी

अभिषेक मनु सिंघवी
अभिषेक मनु सिंघवी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Nov 2017

Last updated on: Nov 30, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली पर आरोप लगाया कि वह लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, क्योंकि सरकार ने 'अंतरंग दोस्तों के चुनिंदा समूह' का कर्ज माफ कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जेटली ने इसके पहले कहा था कि सरकार ने किसी भी बड़े पूंजीपति का बैंकों से लिया गया कर्ज माफ नहीं किया है।कांग्रेस ने यह भी कहा कि सरकार की बैंकिंग कथा में शेक्सपीयर की त्रासदी वाली कहानियों की पूरी सामग्री है।कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "तीन मुख्य पात्रों में, सरकार है जो प्रमुख शेयरधारक है, कॉरपोरेट कंपनियां हैं, जिन्हें कर्ज चुकाना है, लेकिन वे उत्पीड़ित दर्शा रही है। लेकिन असली भुक्तभोगी ग्राहक है जो अपना धन डूबाने को मजबूर है।"उन्होंने कहा, "इस कहानी में (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के अंतरंग मित्र मजबूत, और देश की आम जनता कमजोर है।"सिघवी ने कहा, "मोदी सरकार लगातार अपने अंतरंग मित्रों के समूह का कर्ज माफ कर लाभ पहुंचा रही है, बैंक का फंसा हुआ कर्ज लगातार बढ़ रहा है, जिससे बैंक में जमा रकम और राज्य के खजाने को जोखिम बढ़ता जा रहा है।"जेटली ने मंगलवार को इस बात को खारिज किया था कि सरकार बड़े पूंजीपतियों का बैंकों से लिया गया कर्ज माफ कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया था कि 12 सबसे बड़े कर्जदाताओं के खिलाफ कुल 1,75,000 करोड़ रुपये की वसूली शुरू कर दी गई है।सिंघवी ने यह भी कहा कि देश की कुल 50 कॉरपोरेट कंपनियों पर बैंकों का कुल 8.35 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है और इनमें से तीन शीर्ष कंपनियां गुजरात की हैं।सिंघवी ने कहा, "सरकार ने पिछले तीन सालों में जानबूझकर कर्ज नहीं चुकानेवाली कंपनियों का कुल 1,88,287 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है। जेटली क्यों 125 करोड़ भारतीयों की बुद्धिमत्ता को यह कह बेवकूफ बना रहे हैं कि कोई कर्ज माफ नहीं किया गया।"

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD