Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

'हगप्लोमेसी' पर नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी से पूछा, चीनी राजनयिक को क्यों गले लगाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुज (गुजरात) , 27 Nov 2017

Last updated on: Nov 27, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्श राहुल गांधी द्वारा उन पर गले लगाने की कूटनीति (हगप्लोमेसी) विवाद को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष डोकलाम में जब भारतीय सेना चीनी सेना के समक्ष खड़ी थी तो वह कांग्रेस नेता (राहुल गांधी) थे जिसने चीनी राजदूत को गले लगाया था। मोदी ने उत्तरी गुजरात में रैली को संबोधित करते हुए कहा, "जब भारतीय सेना डोकलाम में 70 दिनों तक चीनी सैनिक के साथ आंख से आंख मिला रही थी, तब आप (राहुल गांधी) चीन के राजदूत को गले लगा रहे थे। जब भारतीय सेना देश के लिए खड़ी थी, तब आप चीनी राजदूत को गले लगा रहे थे। किसके लिए? मैं आपसे प्रश्न पूछ रहा हूं।"उन्होंने लोगों को उरी हमले के बाद भारत द्वारा सीमा पार किए गए गए सर्जिकल स्ट्राइक को याद दिलाते हुए कहा, "मैं मोदी हूं। मैं सरदार पटेल की जन्म भूमि में पला-बढ़ा हूं..। जिन लोगों ने देश को लूटा है, उन्हें इसका हिसाब देना पड़ेगा।"

मोदी ने पूछा, "मैंने एक कांग्रेस कार्यकर्ता से कांग्रेस के सभी अध्यक्ष के नाम लिखने के लिए कहा। जो लोग कांग्रेस नेताओं के नाम नहीं जानते, वह हमारे देश का कैसे विकास कर सकते हैं?"उन्होंने कहा, "कितनों को कामराज और देभरभाई (यू.एन देभर) याद हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के अध्यक्ष थे। पार्टी में ऐसे कई हैं जिनकों ये भी नहीं पता कि देभरभाई एक गुजराती थे। जो पार्टी एक परिवार से ज्यादा नहीं सोच सकती, आप उनसे क्या उम्मीद करेंगे?"मोदी ने विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा गुजरात में 182 विधानसभा सीट में 151 सीटों पर कब्जा करेगी।कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हाफिज सईद की रिहाई को लेकर मोदी सरकार की कूटनीति पर निशाना साधा था और ट्वीट कर कहा था, "नरेंद्रभाई, बात नहीं बनी। आतंक का मास्टरमाइंड रिहा हो गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तानी सेना को लश्कर फंडिंग मामले में क्लीन चिट दे दी है। 'हगप्लोमेसी' (गले लगाने की नीति) काम नहीं आई। तत्काल और गले लगाने की जरूरत है।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD