Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'आप' को आगे बढ़ने के लिए सही रास्ते को ढूंढना होगा : कुमार विश्वास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Nov 2017

Last updated on: Nov 26, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्यों में से एक कुमार विश्वास ने रविवार को कहा कि पार्टी अपने द्वारा तय किए गए रास्ते से हट गई है और उसे उचित दिशा में आगे बढ़ने के लिए सही रास्ता ढूंढना होगा। विश्वास रामलीला मैदान में आयोजित आम आदमी पार्टी की पांचवीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे। सम्मेलन में 22 राज्यों के पार्टी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आप नेता ने कहा, "क्या आपको नहीं लगता कि हम कहीं और चले गए हैं, जहां से हम पांच साल पहले निकले थे? हमें सही रास्ते को ढूंढना होगा।"उन्होंने आप के नेतृत्व और कैडर को आत्मनिरीक्षण करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा, "हमें स्वयं के बारे में सोचना चाहिए कि हमने पांच साल पहले कहां शुरू किया था और अब हम कहां हैं।"विश्वास ने कहा कि कुछ पार्टी नेताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के बारे में बात नहीं की, जिनके नेतृत्व में कई नेताओं ने 2011 के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भाग लिया था। उन्होंने कहा कि 'अन्ना इस अभियान के निर्माता थे।'इस महीने आयोजित आप नेशनल काउंसिल की बैठक का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उनका नाम उस सम्मेलन में वक्ताओं की सूची में नहीं था। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह कहीं नहीं जाएंगे और पार्टी में ही रहेंगे।आप ने अक्टूबर माह में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतउल्ला खान का निलंबन रद्द कर दिया था जिन्होंने विश्वास पर विश्वासघात का आरोप लगाया था। मई में, खान को निलंबित कर दिया गया था जबकि विश्वास को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया था। अन्ना हजारे की अगुवाई वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन की शुरुआत रामलीला मैदान से हुई थी जिसके बाद 2012 में आम आदमी पार्टी अस्तित्व में आई थी। पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, आशुतोष, पंकज गुप्ता और दूसरे नेता इस मौके पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Kumar Vishwas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD